खबर
Top News

राखी का त्योहार शकर 65 पार: देश में शकर के थोक-खेरची भाव रिकॉर्ड स्तर पर उछले; 40 फीसदी तक बढ़े दाम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 अगस्त 2026, 12:52 pm
शेयर करें:
राखी का त्योहार शकर 65 पार

क्या पेट्रोल पी गया देश की शकर?

4 माह में 40 प्रतिशत तक बढ़ गए दाम, रसोई में मचा हाहाकार

त्योहारों का दौर शुरू होते ही देशभर में बेतहाशा बढ़े शकर के दाम

40 रुपए प्रति किलो की शकर 65 रुपए किलो तक उछली

ई-20 पेट्रोल के साइड इफेक्ट्स, 25 लाख टन गन्ना एथेनॉल में हो गया उपयोग

जमाखोरी, सट्टा बाजार व बाजार में घबराहट फैलने के बाद सरकार उतरी मैदान में

सरकार ने थोक में स्टॉक लिमिट लागू की, 10 लाख टन शकर आयात होगी

शकर का थोक बाजार व चीनी मिल मालिक बोले- पर्याप्त स्टॉक, संकट नहीं, जमाखोरी न करें

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश में त्योहारी मांग, गन्ने के कम उत्पादन और एथेनॉल निर्माण में गन्ने के डायवर्शन के कारण शकर के दाम अचानक बढ़कर खुदरा बाजार में 58 से 65 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने स्टॉक सीमा घटाई है और ड्यूटी-फ्री आयात पर विचार कर रही है।

त्योहारी सीजन और मांग रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी, दशहरा व दीपावली जैसे आगामी त्योहारों के कारण मिठाइयों और कन्फेक्शनरी की मांग तेजी से बढ़ी है। थोक खरीदार और कंपनियां भविष्य की कमी से बचने के लिए अधिक खरीदारी कर रहे हैं। उत्पादन में कमी और एथेनॉल का असर भी अहम कारण है।

कुछ प्रमुख क्षेत्रों में कम बारिश और सूखे की स्थिति के कारण गन्ने की फसल पर बुरा असर पड़ा है। पेट्रोल में मिलाने के लिए एथेनॉल के उत्पादन में गन्ने के रस और सिरप का उपयोग अधिक होने से चीनी की उपलब्धता पर दबाव बढ़ा है। कम स्टॉक और सरकारी कदम भी इसके पीछे हैं।

सीजन के अंत तक मिलों के पास बचा हुआ स्टॉक तीन दशक के सबसे निचले स्तर के करीब पहुंच गया है। कीमतों को थामने के लिए सरकार ने व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट को घटाकर 15 दिन कर दिया तथा बिना आयात शुल्क के शकर मंगाने के विकल्पों पर विचार कर रही है।

शकर हर घर की हर रोज की जरूरत का अहम हिस्सा है। हर दिन हम किसी न किसी रूप में इसका इस्तेमाल करते हैं। भारत दुनिया के सबसे बड़े शकर उत्पादक और निर्यातक देशों की सूची में शामिल है, लेकिन इस बार देश में इसकी कमी को लेकर चर्चा तेज है। घरेलू आपूर्ति बनाए रखने और कीमत को सामान्य रखने का हवाला देते हुए केंद्र सरकार ने शकर के निर्यात पर बैन लगा दिया।

विशेषज्ञों के मुताबिक पिछले एक महीने में कीमतों में सबसे ज्यादा तेजी महाराष्ट्र और कर्नाटक में देखने को मिली। ये दोनों राज्य देश के प्रमुख शकर उत्पादक हैं, लेकिन यहां अन्य राज्यों की तुलना में स्टॉक अपेक्षाकृत कम बचा है।

शकर कारोबार से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि इन राज्यों में स्टॉक कम होने के कारण अब अन्य राज्यों की शुगर मिलों को ऊंची कीमतों का फायदा मिल सकता है। बाजार में सप्लाई को लेकर बढ़ी चिंता ने भी कीमतों में तेजी लाने में अहम भूमिका निभाई है।

उद्योग जगत-थोक कारोबारियों ने की अफवाहों से बचने की अपील... अब ऑल इंडिया शुगर ट्रेड एसोसिएशन ने शकर की कमी की खबरों को निराधार बताते हुए अपने सदस्यों से पूरे देश में शकर की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उनकी ओर से यह बयान ऐसे समय में आया, जब कारखाने से शकर की कीमतों में एक महीने से भी कम समय में लगभग 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।

उद्योग संगठनों ने भी अफवाहों से बचने की अपील की है। इंडियन शुगर एंड बायो एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन नेशनल फेडरेशन ऑफ कॉपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज लिमिटेड ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि देश में शकर का पर्याप्त स्टॉक है और घरेलू खपत को पूरा करने में किसी तरह की समस्या नहीं होगी।

शकर की कमी का माहौल बनाकर सट्टेबाजी, जमाखोरी पर कड़ी नजर
व्यापारिक संगठनों ने कहा हाल में कीमतों में आई तेजी मांग और सप्लाई की वास्तविक स्थिति के अनुरूप नहीं है। बाजार में कमी का माहौल बनाना, सट्टेबाजी करना या गलत जानकारी फैलाना उपभोक्ताओं और शकर पर निर्भर उद्योगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

संगठनों ने व्यापारियों और सामान्यजन से अनावश्यक स्टॉक जमा करने और अफवाहें फैलाने से बचने की अपील की है। पिछले हफ्ते जारी भारतीय चीनी और जैव-ऊर्जा निर्माता संघ और राष्ट्रीय सहकारी चीनी कारखाना संघ के मुताबिक देश में घरेलू मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त भंडार मौजूद है।

ऐन त्योहारों के मौके पर बेतहाशा बढ़े शकर के दामों ने घर-घर की रसोई में हाहाकार मचा दिया है। शकर का ऐसा भाव इससे पहले कभी नहीं हुआ। 4 माह पहले 40 रुपए किलो बिकी शकर आज 65 रुपए पार तक उछल गई है। दाम के 70 रुपए प्रति किलो तक पहुंचने के आसार बताए जा रहे हैं।

देश का आम आदमी समझ नहीं पा रहा आखिर ऐसा क्या हुआ हिंदुस्तान में कि शकर के दाम महज चार-आठ दिन में 20 से 25 रुपए किलो तक एकाएक बढ़ गए? क्या ये जमाखोरी के कारण हुआ या शकर के बाजार में कृत्रिम संकट पैदा कर सट्टा बाजार की हरकत है?

क्या ये मोदी सरकार के एथेनॉल के प्रति लाड़ का साइड इफेक्ट है, जो गन्ने से बनता है और पेट्रोल में मिलाया जा रहा है? ये दो अहम सवाल देश की हर घर की रसोई से निकलकर सरकार के सामने खड़े हैं। वह इसका जवाब दे कि आखिर ऐसा हुआ क्या, जो देश में शकर के दाम रिकॉर्ड स्तर तक इतने बढ़ गए?

वह भी तब, जब रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी के साथ त्योहारों की एक पूरी शृंखला शुरू हो रही है। 70 रुपए किलो की शकर के साथ आम आदमी ये त्योहार कैसे मना पाएगा? कहीं ये दाम देश की ‘शुगर लॉबी’ को एक मोटा मुनाफा कमाने का अवसर देने का नतीजा तो नहीं, क्योंकि शकर के बाजार ने बयान जारी कर साफ कर दिया है कि देश में शकर का पर्याप्त स्टॉक है और किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 11 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 11 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 11 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 11 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 11 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 12 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 12 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 12 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 12 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 12 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 12 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 12 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 12 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 12 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 12 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 12 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 12 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 12 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 13 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!