सीनियर इनकम टैक्स ऑफिसर की मौत: बंद कमरे में मिली लाश; दरवाजा तोड़कर निकाला शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कटनी।
वरिष्ठ आयकर अधिकारी माधवेंद्र प्रताप सिंह का शव आयकर विभाग के बरगवां स्थित रेस्ट हाउस के बंद कमरे में मिला। वे कमरे में अकेले रह रहे थे। सुबह सरकारी ड्राइवर कार की चाबी लेने पहुंचा, लेकिन कई बार दरवाजा खटखटाने और बेल बजाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
अधिकारी बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिले
इसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची माधव नगर थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां अधिकारी बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिले। जांच के दौरान कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और शरीर पर भी चोट के निशान नहीं पाए गए।
कई बार दरवाजा खटखटाया, नहीं मिला जवाब
पुलिस के मुताबिक, सुबह सरकारी ड्राइवर माधवेंद्र प्रताप सिंह के कमरे पर कार की चाबी लेने पहुंचा था। उसने कई बार बेल बजाई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक कमरे से किसी तरह की हलचल नहीं होने पर कर्मचारियों को अनहोनी की आशंका हुई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। सफलता नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर अधिकारी बिस्तर पर पड़े मिले।
शरीर पर चोट के निशान नहीं, सुसाइड नोट भी नहीं
पुलिस की शुरुआती जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अधिकारी के शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
2024-25 में हुई थी कटनी में पोस्टिंग
माधवेंद्र प्रताप सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले थे। उनकी पदस्थापना वर्ष 2024-25 में कटनी स्थित आयकर विभाग में हुई थी। जॉइनिंग के बाद से वे बरगवां स्थित विभागीय रेस्ट हाउस में रह रहे थे। वे शादीशुदा थे और उनका परिवार बाराबंकी में रहता है। कटनी में वे अकेले रह रहे थे।
पोस्टमॉर्टम के बाद साफ होगी मौत की वजह
माधव नगर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके कटनी पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!