खबर
Top News

सयाजी होटल पर प्रशासन का शिकंजा: लाइसेंस सस्पेंड होगा; सील करने की भी तैयारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 अगस्त 2026, 1:30 pm
शेयर करें:
सयाजी होटल पर प्रशासन का शिकंजा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के नामी सयाजी होटल में खाद्य सुरक्षा जांच के दौरान सामने आई गंभीर अनियमितताओं के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने शुक्रवार को कहा कि होटल का लाइसेंस सस्पेंड करने के साथ उसे सील करने की वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर इंदौर में अमानक और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

सयाजी होटल को लेकर भी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद गुरुवार रात खाद्य विभाग की टीम ने होटल में दबिश देकर करीब पांच घंटे तक किचन, स्टोरेज और खाद्य सामग्री की जांच की। इस दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

66 किलो नॉनवेज बिना पैकिंग डेट के मिला
खाद्य विभाग की टीम ने होटल के किचन और स्टोरेज एरिया की जांच के दौरान करीब 66 किलो नॉनवेज खाद्य सामग्री ऐसी पाई, जिस पर पैकिंग डेट और जरूरी लेबलिंग नहीं थी।

खाद्य सामग्री के रखरखाव, तापमान और स्वच्छता को लेकर भी कई कमियां मिलीं। अधिकारियों ने मौके से विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

वेज-नॉनवेज एक ही स्टोरेज में
निरीक्षण के दौरान होटल के कोल्ड स्टोरेज में वेज और नॉनवेज सामग्री एक साथ रखी मिली। सी-फूड, चिकन और मटन को भी अलग-अलग रखने के बजाय एक ही स्टोरेज व्यवस्था में रखा गया था।

जांच में खाद्य सामग्री को निर्धारित तापमान पर नहीं रखने की बात भी सामने आई। उबले आलू पर एक्सपायरी डेट की टैगिंग मिली, जबकि कुछ टेट्रापैक लीक पाए गए। इससे खाद्य सामग्री के दूषित होने की आशंका जताई गई।

पैक्ड कुल्फी पर मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट और बैच नंबर दर्ज नहीं मिले। वहीं, स्टोर में रखा फ्रोजन डेजर्ट मेन्यू में आइसक्रीम के नाम से दर्शाया गया था। कई अन्य खाद्य उत्पाद भी उचित लेबल के बिना मिले।

स्टोरेज और किचन में चूहे- कॉकरोच
स्वच्छता जांच में होटल के ड्राय स्टोरेज और नॉनवेज स्टोरेज में कई कमियां सामने आईं। कुछ प्लेटफॉर्म और स्टोरेज सामग्री पर जंग लगी थी। किचन और फूड प्रिपरेशन एरिया में कॉकरोच और चूहों की मौजूदगी के साथ चूहों की लीद भी मिली।

ड्राय स्टोरेज की दीवार और फर्श में दरारें पाई गईं। कई जगह खाद्य सामग्री दीवार से सटाकर रखी गई थी, जबकि कुछ सामग्री पैलेट के बजाय सीधे जमीन पर रखी मिली। पैलेट के नीचे भी गंदगी पाई गई।

मूंगफली में फंगस, सड़े टमाटर और आलू मिले
जांच के दौरान स्टोर में सड़े हुए टमाटर और आलू मिले। मूंगफली में फंगस पाया गया। इसके अलावा कुछ खाद्य सामग्री बिना उचित लेबल के रखी गई थी।

जांच में यह भी सामने आया कि कुछ ग्रेवी को रूम टेम्परेचर पर स्टोर किया गया था। इस्तेमाल किए गए जले हुए तेल को सीधे ड्रेनेज में डालने से जुड़ी आपत्ति भी निरीक्षण के दौरान सामने आई।

लाइसेंस में नॉनवेज, बेकरी और स्वीट्स का उल्लेख नहीं
खाद्य विभाग ने होटल के लाइसेंस से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की। अधिकारियों के मुताबिक, होटल के लाइसेंस में नॉनवेज गतिविधि का उल्लेख नहीं होने के बावजूद वहां नॉनवेज खाद्य सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था।

इसी तरह लाइसेंस में बेकरी और स्वीट्स का उल्लेख नहीं होने के बावजूद होटल में इन-हाउस बेकरी संचालित होने और मौके पर मिठाइयां तैयार किए जाने की जानकारी सामने आई।

होटल के फाइव स्टार श्रेणी के सेंट्रल FSSAI लाइसेंस को लेकर भी निरीक्षण के दौरान आपत्ति दर्ज की गई।

लाइसेंस सस्पेंड कर सील करने की तैयारी
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि जांच में सामने आई अनियमितताओं को गंभीरता से लिया गया है। होटल के खिलाफ लाइसेंस सस्पेंड करने और सील करने की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

खाद्य विभाग द्वारा लिए गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा कानून के तहत आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि खाद्य सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

संबंधित समाचार

सुयश विहार में पेट्रोल चोर का आतंक
Top News

सुयश विहार में पेट्रोल चोर का आतंक:फुटेज में दिखा संदिग्ध

5 minutes ago
भोजशाला में हनुमान चालीसा का पाठ
Top News

भोजशाला में हनुमान चालीसा का पाठ:नमाज के लिए भी पहुंचे लोग; प्रशासन ने दोनों समुदायों के लिए अलग-अलग रास्ते तय किए, पुलिस बल तैनात

13 minutes ago
देखिये वीडियो, बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का धरना
Top News

देखिये वीडियो, बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का धरना:कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर बैठे; बोले- आश्वासन नहीं किराया वापस कराए

16 minutes ago
मुरैना के 'डॉक्टर' ने बनाई थी शराब
Top News

मुरैना के 'डॉक्टर' ने बनाई थी शराब:उसकी भी मौत

17 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की हवाई मुलाकात; तस्वीर ने बढ़ाया सियासी कौतूहल, राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर

23 minutes ago
ग्लोबल स्किल्स पार्क से सालाना 10 हजार युवा किए जाएंगे प्रशिक्षित
Top News

ग्लोबल स्किल्स पार्क से सालाना 10 हजार युवा किए जाएंगे प्रशिक्षित:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नियोक्ताओं और प्रशिक्षुओं से किया संवाद

25 minutes ago
जमीन के जादूगरों ने विदिशा के किसान को लगाया 15 करोड़ का चूना
Top News

जमीन के जादूगरों ने विदिशा के किसान को लगाया 15 करोड़ का चूना:8 बीघा जमीन ले ली; 20 लाख पकड़ाए

31 minutes ago
मंत्री के समर्थक के ऑफिस में तोड़फोड़ और मारपीट
Top News

मंत्री के समर्थक के ऑफिस में तोड़फोड़ और मारपीट:कार की किस्त को लेकर विवाद; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

35 minutes ago
रिश्वतखोरी मामले में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन
Top News

रिश्वतखोरी मामले में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन:सीएसपी को किया निलंबित; सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

37 minutes ago
बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने वाली गैंग के आरोपियों को जमानत
Top News

बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने वाली गैंग के आरोपियों को जमानत:एक को जिला कोर्ट; चार को हाईकोर्ट से राहत

42 minutes ago
इंदौर की पहली पांच सितारा होटल के किचन में मिली गंदगी
Top News

इंदौर की पहली पांच सितारा होटल के किचन में मिली गंदगी:किचन के स्टोर में रखे थे सड़े हुए आलू-टमाटर व फंगस लगी मूंगफली

42 minutes ago
कतार में लगकर भक्तों ने उत्साहपूर्वक ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

कतार में लगकर भक्तों ने उत्साहपूर्वक ग्रहण की महाप्रसादी

44 minutes ago
महाराष्ट्र ब्राह्मण सह. बैंक में डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी
Top News

महाराष्ट्र ब्राह्मण सह. बैंक में डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी:ईओडब्ल्यूडी ने गेंद फिर सहकारिता विभाग के पाले में डाली

about 1 hour ago
छात्रसंघ चुनाव की तैयारी
Top News

छात्रसंघ चुनाव की तैयारी:कांग्रेस ने 13 क्षेत्र प्रभारी बनाए; इंदौर में यह संभालेंगे कमान, करीब नौ साल बाद कैंपस में चुनावी हलचल तेज

about 1 hour ago
नशे की लत और अमीर बनने के लालच में कूदा था ड्रग्स के धंधे में
Top News

नशे की लत और अमीर बनने के लालच में कूदा था ड्रग्स के धंधे में:पत्थर गोदाम रोड से धराया आरोपी

about 1 hour ago
सीनियर इनकम टैक्स ऑफिसर की मौत
Top News

सीनियर इनकम टैक्स ऑफिसर की मौत:बंद कमरे में मिली लाश; दरवाजा तोड़कर निकाला शव

about 1 hour ago
औद्योगिक गतिविधियों से 30 हजार को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य
Top News

औद्योगिक गतिविधियों से 30 हजार को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 850 करोड़ की दो औद्योगिक इकाइयों का किया शुभारंभ

about 1 hour ago
वार्ड 16 को मिली नर्मदा जल की बड़ी सौगात
Top News

वार्ड 16 को मिली नर्मदा जल की बड़ी सौगात:800 मातृशक्ति की कलश यात्रा के साथ नर्मदा जल वितरण टंकी का भूमि पूजन संपन्न

about 1 hour ago
10 दिन से लापता नाबालिग बेटी, पुलिस दे रही केवल ‘आश्वासन’
Indore

10 दिन से लापता नाबालिग बेटी, पुलिस दे रही केवल ‘आश्वासन’:दो बार बदला जांचकर्ता पर सुराग नहीं

about 1 hour ago
महिला पुलिस अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
Top News

महिला पुलिस अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज:82.86 लाख की जमीन 18.20 लाख में खरीदने का आरोप

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!