खबर
Top News

देखिए वीडियो: विपक्ष के नेता घायल छात्र को लेकर थाने पहुंचे; एफआईआर की मांग पर धरने पर बैठे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 अगस्त 2026, 1:08 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को 20 जुलाई के छात्र प्रदर्शन में घायल हुए साहिल लोचब को साथ लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे।

राहुल गांधी ने प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर शिकायत दर्ज कराने और FIR दर्ज करने की मांग की। पुलिस स्तर पर शिकायत को लेकर कार्रवाई नहीं होने के बाद राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठ गए।

राहुल गांधी पहले थाने में स्थित डीसीपी कार्यालय पहुंचे और मामले की जांच तथा अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी।

उनका कहना है कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च के दौरान छात्रों पर बल प्रयोग किया गया था और इसमें साहिल समेत कई प्रदर्शनकारी घायल हुए।

आंख में गंभीर चोट, इलाज जारी
19 वर्षीय साहिल लोचब दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के छात्र बताए गए हैं।

20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। उनकी दाहिनी आंख में चोट के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में भी पैलेट से चोट लगने की जानकारी सामने आई है।

परिजनों के मुताबिक, साहिल की आंख की सर्जरी AIIMS के जयप्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में हुई। परिवार का दावा है कि डॉक्टरों ने घायल आंख की रोशनी वापस आने की संभावना बेहद कम बताई है।

साहिल की मां ज्योति के अनुसार, वह पहले भी छात्र आंदोलन में शामिल हुआ था। उनका कहना है कि साहिल पढ़ाई से जुड़े मुद्दे को लेकर प्रदर्शन में गया था और उसका सपना पुलिस अधिकारी बनने का है।

राहुल पहले भी उठा चुके हैं पैलेट गन का मुद्दा

राहुल गांधी इससे पहले संसद और सार्वजनिक मंचों पर 20 जुलाई के प्रदर्शन में पैलेट गन के कथित इस्तेमाल का मुद्दा उठा चुके हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा था कि प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन के इस्तेमाल की अनुमति किसने दी और इसके लिए जिम्मेदारी तय क्यों नहीं की जा रही।

हालांकि, सरकार और दिल्ली पुलिस की ओर से प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल के आरोपों को खारिज किया गया था।

वहीं, बाद में सामने आई संसद मार्ग थाने की एक जनरल डायरी एंट्री में 20 जुलाई की कार्रवाई के दौरान RAF द्वारा प्लास्टिक पैलेट के दो राउंड इस्तेमाल किए जाने का उल्लेख होने की रिपोर्ट सामने आई थी। इस रिकॉर्ड को लेकर भी विवाद जारी है।

FIR और जवाबदेही की मांग
राहुल गांधी का कहना है कि घायल छात्र की शिकायत दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ किस स्तर पर बल प्रयोग का निर्णय लिया गया।

मामले को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक टकराव पहले से जारी है। अब राहुल गांधी के घायल छात्र को साथ लेकर सीधे पुलिस थाने पहुंचने और FIR की मांग पर धरने पर बैठने से यह मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 8 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 8 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 8 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 8 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 9 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 9 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 9 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 9 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 9 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 9 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 9 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 9 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 9 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 10 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 10 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 10 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 10 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 10 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 10 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!