पश्चिम बंगाल की जीत पर छलके मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के आंसू: बोले मंत्री- मुझ पर बम चले और झूठे केस दर्ज हुए; जिंदा हूं तो सिर्फ अमित शाह की वजह से
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद इंदौर में जश्न का माहौल रहा। कद्दावर नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ जीत की खुशी मनाते बेहद भावुक हो गए।
बंगाली डिश झालमुड़ी खिलाते समय आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा यह जीत उन सालों के संघर्ष और प्रताड़ना का फल है जो उन्होंने बंगाल में संगठन खड़ा करते समय झेली थी।
मीडिया से बातचीत में कैलाश विजयवर्गीय ने ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा बंगाल में काम के दौरान उन पर दुष्कर्म और बच्चों को विदेश में बेचने जैसे बेहद घिनौने और झूठे मुकदमे दर्ज किए गए।
कई जानलेवा हमले हुए, पत्थर और बम फेंके गए। भावुक होकर कहा जीवित हैं, तो इसका श्रेय सिर्फ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जाता है जिन्होंने उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा।
विजयवर्गीय ने इस जीत को देश की सुरक्षा के लिए सबसे जरूरी बताया। कहा बंगाल में गुंडाराज खत्म होगा और कानून का राज स्थापित होगा। भाजपा की जीत की आहट से ही बांग्लादेशी घुसपैठियों ने भागना शुरू कर दिया है।
विपक्ष द्वारा ईवीएम पर उठाए जा रहे सवालों को उन्होंने हार की हताशा बताया। जोर देकर कहा 30 साल में पहली बार बंगाल में बिना किसी हिंसा निष्पक्ष चुनाव हुए हैं और अब सीमावर्ती राज्यों में मजबूती आने से देश की आंतरिक सुरक्षा और अधिक ताकतवर होगी।
संबंधित समाचार

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!