टूर पैकेज के नाम पर लाखों की ठगी: इस सुंदर शहर घूमने पहुंचे पर्यटकों को नहीं मिली होटल और गाड़ी; इस शहर के आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गर्मी की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे लोगों के साथ बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। इंदौर के पर्यटकों ने जब टूर पैकेज लेकर शिमला पहुंचकर होटल और गाड़ी की जानकारी ली तो पता चला कि उनके नाम से कोई बुकिंग ही नहीं हुई थी। मामले में इंदौर के तुकोगंज थाने में कोलकाता निवासी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
ऑनलाइन पहचान के बाद हुआ भरोसा
पुलिस के मुताबिक शिवशक्ति नगर निवासी गौरव त्रिवेदी ने शिकायत दर्ज कराई है। गौरव टूर एंड ट्रेवल्स का व्यवसाय करते हैं और विभिन्न पर्यटन पैकेज उपलब्ध कराते हैं। उनकी पहचान कोलकाता निवासी अरिंदम देय से ऑनलाइन माध्यम से हुई थी। शुरुआती कुछ पैकेज में आरोपी ने सही सेवाएं दीं, जिससे गौरव को उस पर भरोसा हो गया।
मनाली और अमरनाथ यात्रा के लिए लिया था पैकेज
इसके बाद गौरव ने आरोपी के जरिए मनाली और अमरनाथ यात्रा के बड़े पैकेज बुक किए। मनाली ट्रिप के लिए 8 लोगों का पैकेज एक लाख रुपए से अधिक में तय हुआ था। वहीं अमरनाथ यात्रा के लिए 7 लोगों की होटल, गाड़ी और हेलीकॉप्टर बुकिंग करीब 1.14 लाख रुपए में कराई गई। आरोपी को कुल मिलाकर करीब 2.26 लाख रुपए से ज्यादा का भुगतान यूपीआई के माध्यम से किया गया।
शिमला पहुंचने पर खुला फर्जीवाड़ा
जब इंदौर से गए पर्यटक शिमला पहुंचे तो उन्हें पता चला कि होटल में उनके नाम से कोई बुकिंग नहीं है। साथ ही गाड़ी की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। इसके बाद यात्रियों ने गौरव त्रिवेदी से संपर्क किया, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।
पुलिस ने शुरू की जांच
एडिशनल डीसीपी प्रियंका डुडवे ने बताया कि आरोपी अरिंदम देय के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपी के बैंक ट्रांजेक्शन और ऑनलाइन लेनदेन की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!