जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद: भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी
KHULASA FIRST
संवाददाता

पानी की बौछारें; सड़क पर पानी बहता रहा और लोग धोते रहे कारें
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बारिश की कमी के चलते शहर में आगामी दिनों में जल संकट की आशंका बढ़ने लगी है। शहर में संभावित जल संकट से निपटने के लिए जनप्रतिनिधियों के बीच बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। वहीं दूसरी ओर नर्मदा जलप्रदाय लाइन में लीकेज के कारण लाखों गैलन पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। पानी की बर्बादी रोकने और उपलब्ध जल का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के प्रयासों के बीच यह स्थिति व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।
भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर नर्मदा की लाइन में लीकेज होने से पानी की तेज बौछारें करीब 15 फीट तक उठती दिखाई दीं। इससे बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बहता रहा। हैरानी की बात यह रही कि पानी की इस बर्बादी के बीच कुछ लोग बहते पानी में अपनी कारें धोते नजर आए। ऐसे में सवाल उठता है कि जब शहर में पानी की एक-एक बूंद बचाने की जरूरत है, तब इस तरह पानी की बर्बादी रोकने के लिए जिम्मेदार अमला समय पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है?
जरूरत के मुकाबले कम बारिश, बढ़ सकती है परेशानी... शहर में इस सीजन में अब तक करीब 23 इंच बारिश होने की जानकारी है, जबकि मौजूदा आबादी की जरूरतों को देखते हुए 40 से 45 इंच बारिश को पर्याप्त मानकर चिंता जताई जा रही है। बारिश की कमी का असर आगामी दिनों में जल उपलब्धता पर पड़ सकता है। ऐसे में जल स्रोतों के संरक्षण, पानी की बचत और वितरण व्यवस्था को दुरुस्त रखना बेहद जरूरी है।
संबंधित समाचार

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!