फर्जी रजिस्ट्रीधारक को अन्य थाना क्षेत्र में कब्जा दिलाने पहुंची एमआईजी पुलिस: मामला विजय नगर थाना क्षेत्र के चंद्र नगर स्थित प्लॉट ए-7 का
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फर्जी रजिस्ट्री वाले लोगों को प्लॉट पर कब्जा दिलवाने के लिए पुलिस अब अपना क्षेत्र छोड़कर दूसरे थाना क्षेत्र में भी हस्तक्षेप करने लगी है। ऐसा ही एक मामला रविवार को सामने आया, जब एमआईजी थाना पुलिस विजय नगर थाना क्षेत्र के एक प्लॉट पर फर्जी रजिस्ट्रीधारक को कब्जा दिलवाने पहुंच गई।
खास बात यह कि फर्जी रजिस्ट्रीधारक कोर्ट में फौजदारी प्रकरण दर्ज होने के बावजूद नियमों को ताक में रख पुलिस और गुंडों के साथ प्लॉट पर कब्जा लेने पहुंचा व जेसीबी से दीवार तोड़ने की कोशिश की। चंद्र नगर स्थित प्लॉट ए-7 की फर्जी रजिस्ट्री का आपराधिक कृत्य करने के बाद राजेंद्र सोनी अब पुलिस के साथ मिलकर प्लॉट पर अवैध कब्जे की कोशिश कर रहा है। पुलिस बिना कोर्ट या एसडीएम के आदेश के प्लॉट पर कब्जा दिलाने नहीं जा सकती। इसके बावजूद एमआईजी थाने की पुलिस टीम उक्त प्लॉट पर अवैध कब्जा करवाने विजय नगर थाना क्षेत्र में जा पहुंची।
प्लॉट के इस विवाद में विजय नगर पुलिस कोर्ट के आदेश पर जांच कर इसका प्रतिवेदन कोर्ट में प्रस्तुत कर चुकी है, जिसमें राजेंद्र सोनी व अन्य साथी फर्जी रजिस्ट्री कराने के दोषी पाए गए हैं और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसके साथ ही फर्जी रजिस्ट्री निरस्त करने का प्रकरण भी कोर्ट में विचाराधीन है। डॉ. हीरा सिंह के वारिसों ने मुख्यमंत्री को तथ्यों सहित और विजय नगर थाने में राजेंद्र सोनी व उसके गुंडों के खिलाफ शिकायत की है। साथ ही कोर्ट में भी गुंडों के साथ कब्जा करने वाले राजेंद्र सोनी के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज और वीडियो प्रस्तुत किए हैं।
संबंधित समाचार

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया:नशे में धुत चालक हिरासत में; गलत साइड में चला रहा था वाहन

एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार:24 साल की युवती की मौत; पिता-भाई गंभीर घायल

बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर:टूटते ही गायब हुए ₹57 लाख; 29 आरोपी हिरासत में; शव से बालियां चुराने वाले 2 भी गिरफ्तार

प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त:इंटरसिटी बसें शहर से बाहर; 25 से ज्यादा फ्लाईओवर और 1500 सिटी बसों का लक्ष्य

जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित:अग्रिम जमानत खारिज; पुलिस और एसआईटी ने तेज की तलाश

नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश:एक ही परिवार के 29 सदस्य शामिल; कई जिलों के लोगों से भी संपर्क टूटा

बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर:क्राइम ब्रांच ने दो हथियारबाजों को दबोचा; जिंदा कारतूस भी बरामद

केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री:प्रदेश के विकास का रखा पूरा ब्योरा; जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर की चर्चा

रात ढाई बजे चोरों का धावा:एक साथ आठ दुकानों के ताले तोड़े; सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ:सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपियों पर बरसाए पाइप; रास्तेभर दर्द से चिल्लाते रहे

कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा:गिनती के लिए थाने में बुलाना पड़ी मशीन; पुलिस जांच में जुटी

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलिजेंस; चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान

वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री:मदद का ऐलान; स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा

जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी:महापौर ने अफसरों को फटकारा; कहा- हर शिकायत को गंभीरता से सुनें और समय पर करें समाधान

मंदिर परिसर में मचा हड़कंप:बंद कमरे को लेकर लोगों ने बुलाई पुलिस; पुजारी और युवक हिरासत में

घेराबंदी कर पकड़ा चोरी का वाहन:हजारों के खिलौने-कपड़े बरामद; आरोपी गिरफ्तार

आमने-सामने टकराए ट्रक-पिकअप:चंद मिनट में धधके दोनों वाहन; जिंदा जल गया ड्राइवर

पुरानी रंजिश में फायरिंग:आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल, खाली कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त

युवाओं पर कांग्रेस का फोकस:‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल

पहले दोस्ती, फिर युद्ध की कहानी:विदेशी डॉक्टर ने रिटायर्ड प्रिंसिपल से ऐंठे लाखों; पुुलिस जांच में जुटी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!