इंदौर से वाय शेप में दौड़ेगी मेट्रो: उज्जैन-पीथमपुर के साथ देवास तक नेटवर्क विस्तार की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर को उज्जैन और औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर से जोड़ने के लिए प्रस्तावित मेट्रो विस्तार की संशोधित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने करीब 84 किलोमीटर लंबे इंदौर-उज्जैन-पीथमपुर कॉरिडोर की डीपीआर में कुछ बदलाव किए हैं।
अब संशोधित रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद प्रस्ताव मुख्यमंत्री और कैबिनेट के सामने रखा जाएगा।
मेट्रो के प्रस्तावित विस्तार का रूट वाय शेप में विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य इंदौर को उज्जैन, पीथमपुर और आगे देवास समेत मेट्रोपॉलिटन रीजन के प्रमुख शहरों से जोड़ना है। योजना के तहत आबादी वाले हिस्सों में मेट्रो भूमिगत और बाहरी क्षेत्रों में एलिवेटेड कॉरिडोर पर दौड़ेगी।
लवकुश चौराहे से राजेंद्र नगर तक भूमिगत ट्रैक... प्रस्तावित रूट के अनुसार लवकुश चौराहे से बड़ा गणपति होते हुए राजेंद्र नगर तक मेट्रो भूमिगत चलेगी। इसके बाद राजेंद्र नगर से पीथमपुर की ओर जाने वाला हिस्सा एलिवेटेड रहेगा।
एबी रोड के आसपास कॉरिडोर दो दिशाओं में विभाजित होगा। एक शाखा महू और दूसरी पीथमपुर की ओर जाने का प्रस्ताव है।इस नेटवर्क के जरिए इंदौर के प्रमुख शहरी क्षेत्रों को आसपास के औद्योगिक और धार्मिक-पर्यटन केंद्रों से जोड़ने की योजना है।
पहले चरण को भी अंतिम मंजूरी का इंतजार
इंदौर मेट्रो के पहले चरण के कुछ हिस्सों पर अभी औपचारिक मंजूरी बाकी है। योजना में सुपर कॉरिडोर से विजय नगर और आगे खजराना तक भूमिगत कॉरिडोर का प्रावधान है। इस हिस्से के बजट पर अभी निर्णय होना बाकी है।
वहीं, सुपर कॉरिडोर से शहीद पार्क के बीच तैयार एलिवेटेड कॉरिडोर में मेट्रो संचालन शुरू करने के लिए मंत्रालय की औपचारिक मंजूरी का इंतजार है। मंजूरी मिलने के बाद इस हिस्से में ट्रेन संचालन शुरू किया जा सकेगा।
तीसरे चरण का प्रस्ताव भी तैयार... इंदौर मेट्रो के तीसरे चरण के विस्तार की योजना पर भी काम शुरू हो गया है। प्रस्तावित रूट में राजेंद्र नगर से आंबेडकर नगर (महू), सिरपुर से गलोंदा और पीपल्याहाना होते हुए बिचौली मर्दाना तक मेट्रो कनेक्टिविटी देने का प्रस्ताव है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!