सिंहस्थ में भीड़ संभालने का मेगा प्लान: सात दिन में तय होंगे जोन; सड़क-पार्किंग से घाटों तक बनेगी व्यवस्था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने अब मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित तरीके से आकार देना शुरू कर दिया है। अगले सात दिनों में मेला क्षेत्र को कितने जोन में बांटा जाएगा, यह तय कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक जोन की जरूरत के हिसाब से सड़क, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की अलग-अलग कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
संभागायुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह की अध्यक्षता में हुई समन्वय बैठक में सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जोन निर्धारित होने के बाद हर क्षेत्र की जरूरत का आकलन कर समयबद्ध तरीके से काम शुरू किया जाए।
जोनवार बनेगी पूरी कार्ययोजना
बैठक में तय किया गया कि मेला क्षेत्र को अलग-अलग जोन में बांटकर व्यवस्थाओं को संचालित किया जाएगा। प्रत्येक जोन में श्रद्धालुओं की संभावित संख्या और आवागमन को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं की जरूरत तय होगी।
संभागायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि अगले सात दिनों में प्रस्तावित जोन निर्धारित कर उनकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। इसमें सड़क, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं को शामिल किया जाएगा।
सड़क कनेक्टिविटी और अस्थायी रास्तों पर जोर
सिंहस्थ के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। बैठक में प्रस्तावित अंडरपास के निर्माण, लेवलिंग का काम पूरा करने और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अस्थायी सड़कों के निर्माण की कार्ययोजना जल्द तैयार करने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन का फोकस ऐसे मार्ग तैयार करने पर है, जिनसे भीड़ का दबाव कम हो और श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र तक पहुंचने और वापस लौटने में परेशानी न हो।
पार्किंग के लिए जमीन चिन्हित होगी
सिंहस्थ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के निजी वाहनों से पहुंचने की संभावना को देखते हुए पार्किंग व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी गई है। बैठक में प्रस्तावित पार्किंग स्थलों के लिए भूमि चिन्हांकन कर विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। ।
स्नान घाटों पर चेंजिंग रूम समेत जरूरी सुविधाएं
बैठक में नवनिर्मित स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। यहां चेंजिंग रूम और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही पेयजल, शौचालय, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को भी जोनवार योजना में शामिल किया जाएगा।
भीड़ प्रबंधन पर भी रहेगा फोकस
सिंहस्थ के दौरान उज्जैन में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में भीड़ का सुरक्षित और सुचारु प्रबंधन प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती रहेगा। बैठक में आवागमन, पार्किंग, सड़क कनेक्टिविटी और अन्य व्यवस्थाओं को आपस में जोड़कर योजना तैयार करने पर जोर दिया गया। बैठक में एडीजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!