खबर
Top News

1 करोड़ की एमडी ड्रग्स: हथियार के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार; पुलिस को देख भाग रहे अंतरराज्यीय गिरोह के आरोपियों की लग्जरी स्कार्पियो डिवाइडर से टकराई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 मई 2026, 4:02 pm
शेयर करें:
1 करोड़ की एमडी ड्रग्स

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 1 करोड़ रुपए कीमत की 1 किलो एमडी ड्रग्स, अवैध देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, स्कार्पियो वाहन और दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।

कार्रवाई के दौरान तस्करों ने फिल्मी अंदाज में भागने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर से जा भिड़ी और क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा दबोच लिए गए। आरोपी सामान्य जिंदगी की आड़ में मौत का कारोबार चला रहे थे।

कोई सैलून में काम करता था, कोई रेपिडो चलाता तो कोई खेती-किसानी की आड़ में ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था।

क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुपर कॉरिडोर स्थित टीसीएस चौराहा के पास एक काली स्कार्पियो (एमपी 13 एएच 8059) में सवार कुछ तस्कर भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स की डिलीवरी देने आने वाले हैं।

इस पर वीर तेजाजी मंदिर के पास टिगरिया बादशाह कांकड़ पर घेराबंदी की गई। कुछ देर बाद पुलिस को संदिग्ध स्कार्पियो और उसके साथ चल रही दो मोटरसाइकिलें दिखाई दीं।

पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी की तो आरोपी घबरा गए। स्कार्पियो को तेज रफ्तार में दौड़ाकर भागने लगे। इस दौरान स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बावजूद आरोपी भागने की कोशिश करते रहे, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पांचों को पकड़ लिया।

स्कार्पियो की तलाश ली तो डैशबोर्ड से 1 किलो अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। इसके अलावा एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिलें और स्कार्पियो वाहन भी जब्त किया गया।

क्राइम ब्रांच टीआई विष्णु वास्कले के अनुसार मुख्य आरोपी नवीन सोलंकी (25) निवासी झालावाड़ राजस्थान, गोविंद वर्मा (29) निवासी सिलिकॉन सिटी इंदौर, शंकर सिंह (33) निवासी झालावाड़ राजस्थान, विक्रम सिंह (31) निवासी उज्जैन और नरेंद्र सिंह (26) निवासी उज्जैन शामिल हैं। इन्हें गिरफ्तार कर रिमांड खत्म होते ही जेल भेज दिया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कई महीनों से जल्दी और ज्यादा पैसा कमाने के उद्देश्य से एमडी ड्रग्स की तस्करी कर रहे थे। मुख्य आरोपी नवीन सोलंकी गोविंद के सैलून में काम करता है और साथ ही रेपिडो बाइक भी चलाता था, जबकि अन्य आरोपी खेती-किसानी करते हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी अपने इन्हीं कामों के पीछे ड्रग्स सप्लाई में जुटे थे, ताकि किसी को शक न हो।

क्राइम ब्रांच ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया है। अब पुलिस आरोपियों के नेटवर्क, ड्रग्स सप्लायर, फाइनेंसिंग और किन शहरों में सप्लाई की जा रही थी, इसकी जांच में जुट गई है।

इधर, मादक पदार्थों के खिलाफ क्राइम ब्रांच की कार्रवाई लगातार जारी है। इस वर्ष 1 जनवरी से 19 मई तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 34 प्रकरण दर्ज कर 70 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 1 hour ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 1 hour ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 1 hour ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 1 hour ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 2 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 2 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 2 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 2 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 3 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 3 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 3 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 3 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 3 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 3 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 4 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 4 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 4 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 4 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!