प्रधानमंत्री के आह्वान पर महापौर का संकल्प: जानिये सप्ताह मेंं एक दिन क्या करेंगे; वीडियो के जरिये शहरवासियों से की अपील
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ऐलान किया है कि वे हफ्ते में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करेंगे और 'नो कार डे' का पालन करेंगे। साथ ही उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए इंदौरवासियों से भी यही अपील की है।
पीएम की अपील को इंदौर ने आगे बढ़ाया
महापौर ने कहा कि पीएम मोदी ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए देशवासियों से ईवी अपनाने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के अधिक उपयोग और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि इंदौर पिछले तीन वर्षों से लगातार 'नो कार डे' के माध्यम से पूरे देश को यही संदेश देता आया है और पीएम ने भी इंदौर को एक आदर्श के रूप में उल्लेख किया है। भार्गव ने नागरिकों से अपील की कि वे यथासंभव कारपूलिंग करें, हफ्ते में कम से कम एक दिन निजी वाहन घर पर छोड़ें और सार्वजनिक परिवहन का अधिकाधिक उपयोग करें।
पीएम मोदी की पांच बड़ी अपीलें
प्रधानमंत्री ने रविवार को देश को संबोधित करते हुए पांच अहम बातें कहीं। सोना न खरीदें — सोने के आयात में भारी विदेशी मुद्रा खर्च होती है, इसलिए एक साल तक सोना खरीदने और दान करने से बचें। पेट्रोल-डीजल बचाएं — अनावश्यक वाहन उपयोग कम करें, मेट्रो में सफर करें और कारपूलिंग अपनाएं। खाद्य तेल की खपत घटाएं — हर परिवार थोड़ा कम तेल उपयोग करे तो विदेशी मुद्रा बचेगी और सेहत भी सुधरेगी। प्राकृतिक खेती अपनाएं — रासायनिक उर्वरकों की खपत आधी करने का लक्ष्य रखें और प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें। विदेश यात्राएं टालें — वैश्विक हालात और महंगे ईंधन के कारण बढ़ते आर्थिक दबाव के बीच शादी, छुट्टी या अन्य कारणों से विदेश यात्रा कुछ समय के लिए स्थगित करना देशहित में होगा।
पड़ोस में जारी युद्ध के कारण दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम कई गुना बढ़ गए हैं और भारत पर विदेशी मुद्रा का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में महापौर का यह कदम पीएम की मंशा के अनुरूप जन-जागरण की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!