खबर
Top News

रिपोर्ट कार्ड के साथ हाई कोर्ट पहुंचे महापौर भार्गव, कहा: इंदौर के नवनिर्माण का दौर जारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अगस्त 2026, 4:23 pm
शेयर करें:
रिपोर्ट कार्ड के साथ हाई कोर्ट पहुंचे महापौर भार्गव, कहा

जिला अदालत के बाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन में रखा चार साल का ब्योरा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर अपने विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। जिला न्यायालय में उपलब्धियां गिनाने के उपरांत शुक्रवार को वे हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सभागार पहुंचे, जहां वरिष्ठ अधिवक्ताओं, विधि विशेषज्ञों और न्यायिक समुदाय के समक्ष चार वर्षों का विस्तृत ब्योरा रखा।

कार्यक्रम में उन्होंने सड़क निर्माण, यातायात सुधार, सौर ऊर्जा, हरित क्षेत्र विस्तार, जल संरक्षण और प्रशासनिक डिजिटलाइजेशन की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी दी। साथ ही आगामी 25 से 30 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई भावी कार्ययोजनाएं साझा कीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी द्वारा महापौर के चार साल के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों के परिचय के साथ हुआ। इसके बाद महापौर ने अपने अनुभवों, प्रशासनिक चुनौतियों और भावी दृष्टिकोण पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया।

आयोजन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष यादव, उपाध्यक्ष अभिषेक तुगनावत सहित पूरी कार्यकारिणी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। महापौर ने कहा कि 15 मई 2022 को इसी परिसर से उन्होंने शहर के प्रथम सेवक के रूप में कार्य करने का संकल्प लिया था।

चार साल बाद उसी स्थान पर लौटने का उद्देश्य न्यायिक समुदाय को अपने कार्यों का हिसाब देना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी चुनावी सफलता में अधिवक्ता समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा, इसलिए पहला दायित्व उन्हीं के सामने रिपोर्ट कार्ड रखना था ताकि वे निष्पक्ष मूल्यांकन कर सकें।

नगर निगम की कमान संभालने का जिक्र करते हुए महापौर ने बताया कि उस समय इंदौर लगातार पांच बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बन चुका था। केवल उपलब्धियों को बरकरार रखना पर्याप्त नहीं था, बल्कि शहर को अगले स्तर पर ले जाना आवश्यक था। निगम की पूरी व्यवस्था के अध्ययन के बाद इस समय को इंदौर के पुनर्रचना काल के रूप में निर्धारित किया गया।

प्रस्तुतिकरण के दौरान उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों का ध्यान इंदौर को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप ढालने पर केंद्रित रहा। बुनियादी ढांचे के विकास के साथ प्रशासनिक व्यवस्था को तकनीक आधारित, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के निरंतर प्रयास किए गए।

इंदौर का लक्ष्य अब केवल स्वच्छता में शीर्ष पर रहना नहीं, बल्कि ग्रीन एनर्जी, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, नवाचार और सुशासन के क्षेत्र में वैश्विक मॉडल के रूप में स्थापित होना है।

संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

about 14 hours ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

about 14 hours ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 15 hours ago
पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा
Top News

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

about 15 hours ago
बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

about 15 hours ago
पूर्व मंत्री बोले
Top News

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

about 15 hours ago
धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज
Top News

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

about 15 hours ago
छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब
Top News

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

about 15 hours ago
माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं
Top News

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

about 15 hours ago
सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला
Top News

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

about 15 hours ago
पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा
Top News

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

about 15 hours ago
एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

about 15 hours ago
कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी
Top News

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

about 15 hours ago
तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत
Top News

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

about 15 hours ago
सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य
Top News

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

about 15 hours ago
रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी
Top News

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

about 15 hours ago
थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग
Top News

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

about 15 hours ago
डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

about 16 hours ago
‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान
Top News

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

about 16 hours ago
14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक
Top News

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!