मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड: अज्ञात हमलावर ने मारी गोली; कई आतंकी गतिविधियों में था शामिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
2019 के चर्चित पुलवामा हमले के कथित मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में गोली मार दी गई। सूत्रों के मुताबिक इस हमले में उसकी मौत हो गई है। घटना पीओके के मुजफ्फराबाद इलाके में हुई, जहां अज्ञात हमलावर ने उसे निशाना बनाया।
अज्ञात व्यक्ति ने की फायरिंग
जानकारी के अनुसार हमजा बुरहान अपने कार्यालय में मौजूद था, तभी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर फायरिंग कर दी। हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि हमलावर की पहचान और हमले के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पाकिस्तान में खुद को बताता था शिक्षक
बताया जा रहा है कि हमजा बुरहान खुद को पाकिस्तान में शिक्षक बताता था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक वह कई आतंकी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। वह पीओके में आतंकी संगठनों को ट्रेनिंग देने, घुसपैठ कराने और सीमा पार नेटवर्क संचालित करने में शामिल बताया जाता था।
पुलवामा हमले का साजिशकर्ता था हमजा बुरहान
गौरतलब है कि, 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था। इस आत्मघाती हमले में 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था।
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार हमजा बुरहान पुलवामा हमले की साजिश रचने वालों में शामिल था और 2019 के बाद भी कई आतंकी गतिविधियों से जुड़ा रहा। फिलहाल उसकी मौत को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक

महाराष्ट्र में मिलीं वन्यजीवों की खालें:मध्यप्रदेश तक जांच की आंच; आखिर कितने सुरक्षित हैं कूनो के चीते?

साइबर ठगों से बचाई लाखों की रकम:पुलिस के 15 जांबाजों को डीजीपी ने किया सम्मानित

दुष्कर्म की शिकायत से आत्महत्या तक:सात दिनों में पुलिस ने क्या किया?

शहर में लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत:यहां बनेगा 15 फीट चौड़ा लेफ्ट टर्न; वाहनों का दबाव होगा कम

दशहरे की रंजिश में दहला गांव:दो पक्षों में चली गोलियां; जमकर हुआ पथराव

किसान की बेरहमी से हत्या:खेत में जाते समय घेरकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

कांग्रेस की चुनावी तैयारी:500 महिलाओं की बनाई सूची; चुनाव लड़ने की इच्छुक उम्मीदवार को देगी ट्रेनिंग

रास्ते में टकराई तो गुस्साए लोगों ने कर दी तोड़फोड़:सुबह नौकरी मांगने पहुंचा और रात को चुरा ले गया स्कूल बस

फिटनेस, जल संरक्षण और नशामुक्ति का दिया संदेश:20 हजार से ज्यादा धावकों ने लगाई दौड़; मुख्यमंत्री ने कहा- नशे को कहें ना, फिटनेस को कहें हां

ठेकेदार के घर में ही है चोर:मामला हाईटेक तिजोरी से करीब दो किलो सोने और हीरे के आभूषण सहित डेढ़ करोड़ से ज्यादा की चोरी का

मामा का गैंगस्टर से याराना, जनता बन रही मामू:ये है भाजपा पार्षद का असली चाल, चरित्र व चेहरा

शहर में पानी का संकट:नगर निगम की निगरानी व्यवस्था फेल; पाइप से रोज धोई जा रही है गाड़ी, गेट और सड़क...

भोजन में भ्रष्टाचार का कीड़ा:पड़ताल में मल्हाराश्रम में बदहाल हॉस्टल, घटिया भोजन और वसूली के आरोपों का खुलासा

शादी और बच्चों की संख्या पर भाजपा विधायक का बड़ा बयान:रामेश्वर हो या अब्दुल्ला; सभी के लिए समान हो कानून

11 शहरों की साइबर ठगी से जुड़े तार:न नौकरी, न कारोबार; फिर खाते में कहां से आए लाखों?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!