खबर
Top News

नंदा नगर में भीषण अग्निकांड लाखों का सामान जलकर खाक: फायर ब्रिगेड की लापरवाही से बढ़ी मुसीबत; रहवासियों के साहस ने टाला बड़ा हादसा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 मई 2026, 4:04 pm
शेयर करें:
नंदा नगर में भीषण अग्निकांड लाखों का सामान जलकर खाक

शहर में अलग-अलग इलाकों में धधकी लपटें, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नंदा नगर स्थित मजदूर चौक के पास शुक्रवार शाम शॉर्ट सर्किट से प्रधानमंत्री जन औषधि भंडार और रेडियम कटिंग की दुकान में भीषण आग लग गई।

आग ने पास ही स्थित आरके बेकरी को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकानों में रखी मशीनें और सारा सामान देखते ही देखते राख हो गया।

घटनास्थल पर पहुंची नगर निगम फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। दमकल वाहन मौके पर तो पहुंच गया, लेकिन उसका जनरेटर चालू करने वाला हैंडल न होने के कारण उसे शुरू नहीं किया जा सका।

फायर ब्रिगेड कर्मियों की इस चूक के बीच स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एडवोकेट व कांग्रेस नेता विनोद बब्बू यादव मोर्चा संभाला और उन्होंने तुरंत विद्युत मंडल को सूचित कर इलाके की बिजली आपूर्ति बंद करवाई, जिससे आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोका जा सका।

दमकल विभाग के मौके पर विफल रहने के बाद स्थानीय रहवासियों ने स्वयं आग बुझाने का बीड़ा उठाया। मोहल्लेवासियों ने क्षेत्र में पानी वितरण के लिए जा रहे नगर निगम के टैंकर को रोककर बाल्टियों की मदद से आग पर पानी डालना शुरू किया।

संदीप शर्मा, अंकित यादव, राहुल बाघ, राहुल दिमान और सूरज खाटवा सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आसपास की ज्वेलर्स व अन्य दुकानों को जलने से बचा लिया।

दमकल विभाग के अनुसार, आग बुझाने के कार्य में 25,000 लीटर पानी का उपयोग किया गया, लेकिन तब तक प्रधानमंत्री जन औषधि भंडार और रेडियम दुकान का अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। अपनी आंखों के सामने दुकानों को जलता देख संचालक और उनके परिजन बेहाल हैं। प्रशासन अब पूरे मामले की जांच कर रहा है।

दो और स्थानों पर लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
शहर विभिन्न इलाकों में कल दिन और रात के दौरान आग लगने की दो घटनाओं से हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर हजारों लीटर पानी का उपयोग कर इन आग पर काबू पाया।

आग लगने की पहली घटना ओम नमकीन के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई, जहां एसी यूनिट में अचानक आग लग गई। रेस्टोरेंट कर्मचारियों की तत्परता और फायर ब्रिगेड के समय पर पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया।

इस घटना में एसी और आसपास का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। दूसरी घटना देर रात जबरन कॉलोनी क्षेत्र में हुई। यहां कबाड़ के एक गोदाम में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

दमकल विभाग ने करीब पांच हजार लीटर पानी से आग को बुझाया, लेकिन इस दौरान वहां रखा सेंटिंग का सामान और अन्य कबाड़ जलकर खाक हो गया।

इन घटनाओं के बाद फायर विभाग ने दुकानदारों को अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बिजली के उपकरणों की जांच करने और ज्वलनशील सामग्री के प्रति विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 6 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 7 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 7 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 7 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 7 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 8 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 8 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 8 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 8 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 8 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 8 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 8 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 9 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 9 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 9 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 9 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 9 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!