बहुमंजिला इमारत में भीषण अग्निकांड: अब तक इतने लोगों की मौत; इतने लोगों को बचाया, जानिये क्या है आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
दिल्ली में एक बहुमंजिला इमारत में हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। डीएफएस अधिकारी मुकेश वर्मा के अनुसार, सुबह करीब 3:47 बजे इमारत में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
यह चार मंजिला इमारत थी, जिसमें हर मंजिल पर 4BHK फ्लैट बने हुए थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग इमारत के पिछले हिस्से में लगी थी, जिसके कारण वहां फंसे लोगों को बाहर निकलने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका और अधिक जनहानि हुई।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दमकल कर्मियों ने कठिन परिस्थितियों के बीच लगभग 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें से एक व्यक्ति लगभग 30 प्रतिशत तक झुलस गया था, जिसे गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इमारत की तीन अलग-अलग मंजिलों से कुल 9 शव बरामद किए गए हैं। सभी शवों को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में जैन परिवार के कई सदस्य शामिल हैं। जिनकी पहचान शिखा जैन (45), अनीता जैन (58), निशांत जैन (35), अंचल जैन (33), नितिन जैन (50), शैली जैन (48), समयंक जैन (25) और अरविंद लाल (60) के रूप में हुई है। एक शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, जिसकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। खिड़कियों पर लगी सेफ्टी ग्रिल ने रेस्क्यू कार्य को और कठिन बना दिया, जिससे कई लोगों को समय पर बाहर निकालने में बाधा आई। घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!