खबर
Top News

रूई के गोदाम में लगी भीषण आग: कारीगरों ने सूझबूझ से बचाई अपनी जान; शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 मई 2026, 4:05 pm
255 views
शेयर करें:
रूई के गोदाम में लगी भीषण आग

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब थाना परिसर के पास स्थित एक कंपाउंड में बने रूई के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई।

गोदाम में बड़ी मात्रा में रूई और कच्चा माल रखा होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरे परिसर में धुएं का गुबार फैल गया।

आग बुझाने में काफी समय लगा
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए तेजी से मशक्कत शुरू की। ज्वलनशील सामग्री अधिक होने के कारण आग बुझाने में काफी समय लगा।

अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।

कारीगरों ने सूझबूझ से बचाई जान
घटना के दौरान गोदाम में काम कर रहे कारीगरों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग की चपेट में आकर गोदाम के अंदर रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी आरडी कानवा और पुलिस स्टाफ भी मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और पुलिस व प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

संबंधित समाचार

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!