खबर
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग: करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अक्टूबर 2026, 4:54 pm
शेयर करें:
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
शहर के सिंगोली रोड पर कृषि विज्ञान केंद्र के पास स्थित नाकोड़ा फर्नीचर गोदाम में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने गोदाम के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग से उठता काले धुएं का गुबार काफी दूर से दिखाई दे रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल वाहन और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

आग पर काबू पाने के लिए नीमच नगर पालिका, CISF और जीरन नगर परिषद की फायर ब्रिगेड को लगाया गया।

कुल सात दमकल वाहनों के साथ दो पानी के टैंकरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया।

मौके पर एसडीएम पराग जैन, तहसीलदार मृगेंद्र सिसोदिया और संजीव मालवीय भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

गोदाम का पिछला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक
गोदाम मालिक दीपक जैन के मुताबिक, आग की जानकारी मिलने तक गोदाम का पिछला बड़ा हिस्सा पूरी तरह आग की चपेट में आ चुका था।

अंदर बड़ी मात्रा में फर्नीचर और अन्य सामान रखा हुआ था। गोदाम में सोफा सेट, पलंग, अलमारियां, गद्दे, प्लाईवुड के साथ कई महंगी मशीनें भी मौजूद थीं।

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 6 करोड़ रुपए के सामान, स्टॉक और शेड के जलने की बात सामने आई है।

हालांकि नुकसान का वास्तविक आकलन आग पूरी तरह बुझने और निरीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

सीसीटीवी कैमरे भी आग में जले
आग इतनी भीषण थी कि गोदाम के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे भी जलकर नष्ट हो गए।

इसके चलते शुरुआती स्तर पर आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

फिलहाल दमकल की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। प्रशासन की निगरानी में आग बुझाने का काम जारी है।

आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान की विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

1 minute ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

8 minutes ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

10 minutes ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

19 minutes ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

22 minutes ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

35 minutes ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

41 minutes ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

43 minutes ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 1 hour ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 1 hour ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 1 hour ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 1 hour ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 1 hour ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 1 hour ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 1 hour ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 1 hour ago
कम बारिश के बाद अलर्ट
Top News

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

about 1 hour ago
बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!