राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा: जानबूझकर हटाई गई थी पिता की सुरक्षा; सुरक्षा को लेकर पहले ही जता दी थी अनहोनी की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या को लेकर बड़ा दावा किया है। राहुल ने कहा कि राजीव गांधी की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी, ताकि उनकी हत्या हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए एक तरह का माहौल तैयार किया गया था।
राहुल गांधी ने मंगलवार को अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी के साथ बातचीत का वीडियो साझा किया। तीनों सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' पर चर्चा कर रहे थे।
इस दौरान गांधी परिवार ने राजीव गांधी की सुरक्षा, उनकी हत्या और वर्ष 2004 में सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने से जुड़े कई प्रसंग साझा किए। सोनिया की इस किताब का विमोचन 16 नवंबर को दिल्ली में हुआ था।
राहुल ने मां से कहा था- जल्द पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होना पड़ सकता है
सोनिया गांधी ने बताया कि राजीव गांधी जब विपक्ष के नेता थे, तब राहुल उनके साथ बिहार के दौरे पर गए थे। यह दौरा काफी डरावना था। राजीव गांधी पर पत्थर भी फेंके गए थे।
सोनिया के मुताबिक, बिहार दौरे से लौटने के बाद राहुल ने उनसे कहा था कि यदि पिता की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया गया तो उन्हें बहुत जल्द उनके अंतिम संस्कार में शामिल होना पड़ सकता है।
राहुल ने बिहार दौरे को आखिरी चेतावनी बताते हुए कहा कि इससे पहले भी वे पिता की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता जाहिर कर चुके थे।
विपक्ष में आने के बाद सुरक्षा को लेकर उठे थे सवाल
वर्ष 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने थे। उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हालांकि, विपक्षी नेता उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते थे। वर्ष 1989 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद वीपी सिंह के नेतृत्व में सरकार बनी थी।
वीपी सिंह ने उस समय कहा था कि कमांडो से घिरे रहने के कारण राजीव गांधी आम लोगों से कट गए हैं। राजीव गांधी ने भी वर्ष 1991 में बिहार की एक चुनावी सभा में सुरक्षा और चुनाव प्रचार के बीच आने वाली कठिनाइयों का उल्लेख किया था।
21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। उस समय उनकी उम्र 46 वर्ष थी।
प्रियंका बोलीं- पिता के घर लौटने तक नहीं सोती थी
प्रियंका गांधी ने बताया कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उनकी मां सोनिया गांधी, राजीव गांधी की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित रहती थीं। वे घर की सुरक्षा व्यवस्था की खुद निगरानी करती थीं और यह भी देखती थीं कि सुरक्षाकर्मी अपनी ड्यूटी पर सतर्क हैं या नहीं।
प्रियंका ने कहा कि उनका कमरा घर के सामने था। जब तक पिता के घर लौटने और उनके कदमों की आवाज सुनाई नहीं देती थी, तब तक वे सोती नहीं थीं।
सोनिया ने स्वीकारा- प्रधानमंत्री पद छोड़ते वक्त महसूस हुआ था सत्ता का आकर्षण
बातचीत के दौरान सोनिया गांधी ने वर्ष 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने के अपने फैसले को भी याद किया। उन्होंने स्वीकार किया कि उस समय उन्हें सत्ता का आकर्षण महसूस हुआ था। उनके मन में उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी था, जिन्होंने देशभर में पार्टी की जीत के लिए मेहनत की थी।
सोनिया ने कहा कि उन्हें लग रहा था कि वे उन कार्यकर्ताओं की ऋणी हैं और ऐसे समय में उन्हें निराश करना आसान नहीं था।
राहुल बोले- मनमोहन सिंह में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता थी
राहुल गांधी ने वर्ष 2004 के घटनाक्रम को याद करते हुए कहा कि उस समय परिवार के सदस्य पूरी स्थिति को करीब से देख रहे थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि उनमें प्रधानमंत्री बनने की योग्यता और क्षमता थी।
राहुल के मुताबिक, जब सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने का फैसला किया तो कमरे में मौजूद लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।
संबंधित समाचार

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

मलबे में दबे सपने:ईंट-पत्थर के साथ ढह गया व्यवस्था पर से भरोसा; ठंड में खुले आसमान के नीचे 42 परिवार, क्या यही है न्याय?

ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत:एक दिन में इतनी शिकायतें; ट्रैफिक साथी ऐप से जुड़े इतने नए यूजर्स, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

19 वर्षीय छात्रा की मौत:सेब खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव:बोले- सनातन के नाम पर ढोंग नहीं कर सकते

चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...:पुलिस ने उड़ा दी नींद, शिकायत पर दर्ज हुआ पॉक्सो का केस

वीडियो देखिये, इस राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम:इन नेताओं ने किया गठबंधन का ऐलान, सीटों का बंटवारा बाद में

डीएपी के नाम पर राखड़...कहां सो रहा कृषि विभाग?:किसानों से दोहरा धोखा!

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट:3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे दाम; भारत को हो सकते हैं ये फायदे

चले पत्थर और लाठियां!:दो महिलाओं समेत आठ घायल

इंजीनियर के पैर पकड़कर यह बोले पार्षद:सिंहस्थ के निर्माण कार्य के लिए बंद किया नाला; चार क्षेत्रों में जलभराव

श्मशान में सजी चिता:आईसीयू में जिंदा मिला मरीज!

MP के इस गांव पहुंचे पंचायत के सितारे:प्रधानजी की कुर्सी छिनने से बदलेगी फुलेरा की सियासत

धर्म और आस्था के रंग में रंगा प्रदेश:इस धर्मनगरी में एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; दान-पुण्य और दीपदान का सिलसिला

13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:कार्डियक अरेस्ट की आशंका; रात में सोया, सुबह नहीं उठा

वीडियो देखिये, इस शहर के खड़े हनुमान की ख्याति विदेशों तक पहुंची:दानपेटी से निकले डॉलर, यूरो सहित कई देशों के नोट; सोशल मीडिया पर चमत्कार की चर्चा

बारिश और बादलों का दौर थमते ही फिर सर्दी का आलम:अगले चार दिन में यह हो सकता है मौसम का हाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!