वीडियो देखिये, इस राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम: इन नेताओं ने किया गठबंधन का ऐलान, सीटों का बंटवारा बाद में
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
पंजाब की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने छह साल बाद एक बार फिर हाथ मिला लिया है। मंगलवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का ऐलान किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे।
अमित शाह ने स्पष्ट किया कि पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव दोनों दल मिलकर लड़ेंगे। गठबंधन में शिरोमणि अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा। यदि गठबंधन सत्ता में आता है तो मुख्यमंत्री अकाली दल का ही होगा। हालांकि, विधानसभा सीटों के बंटवारे को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
कृषि कानूनों के विरोध में टूटा था 24 साल पुराना गठबंधन
भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का पंजाब में लंबे समय तक राजनीतिक गठबंधन रहा है। दोनों दलों ने वर्ष 1997, 2007 और 2012 में मिलकर सरकार बनाई थी। हालांकि, केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में सितंबर 2020 में अकाली दल ने भाजपा से नाता तोड़ लिया था। इसके साथ ही दोनों दलों का 24 साल पुराना गठबंधन समाप्त हो गया था।
इसके बाद वर्ष 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में दोनों दल अलग-अलग मैदान में उतरे थे। प्रदेश की कुल 117 विधानसभा सीटों में से अकाली दल को महज तीन और भाजपा को दो सीटों पर जीत मिली थी।
सुखबीर बादल बोले- नाखून और मांस जैसा है हमारा रिश्ता
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि भाजपा के साथ उनका रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक और पारिवारिक भी है। उनके पिता प्रकाश सिंह बादल इस गठबंधन को नाखून और मांस का रिश्ता बताते थे।
सुखबीर ने कहा कि इस रिश्ते की नींव उनके पिता, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने रखी थी। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन के शासनकाल में पंजाब में विकास हुआ और शांति एवं भाईचारा कायम रहा। उन्होंने देश की आजादी और उसके बाद अकाली दल के योगदान का भी उल्लेख किया।
तीन प्रमुख मुद्दों पर अकाली दल ने रखी मांग, शाह ने दिया जवाब
किसानों की समस्याओं का तीन महीने में समाधान करने का भरोसा
सुखबीर सिंह बादल ने किसानों की समस्याओं और उनकी लंबित मांगों के समाधान का मुद्दा उठाया। इस पर अमित शाह ने कहा कि पिछले तीन महीने से किसानों से जुड़े विषयों पर सुखबीर बादल के साथ विस्तृत चर्चा चल रही थी। किसानों की समस्याओं को समझा गया है और अगले तीन महीने के भीतर उनके समाधान का भरोसा दिया गया है।
बंदी सिखों की रिहाई पर होगी चर्चा
अकाली दल ने बंदी सिखों की रिहाई की मांग भी केंद्र सरकार के सामने रखी। अमित शाह ने कहा कि इस विषय पर दोनों दलों के अपने-अपने पक्ष हैं। दोनों पार्टियां आपस में विस्तृत चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास करेंगी।
करतारपुर कॉरिडोर खोलने की भी उठी मांग
सिख श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को देखते हुए सुखबीर बादल ने करतारपुर कॉरिडोर दोबारा खोलने की मांग की। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार भी कॉरिडोर खोलना चाहती है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर इसे बंद किया गया है। परिस्थितियां सामान्य होते ही इसे खोल दिया जाएगा।
8 दिसंबर को मोगा में रैली, मोदी होंगे शामिल
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की जयंती पर 8 दिसंबर को पंजाब के मोगा में बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। सुखबीर सिंह बादल ने बताया कि इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
नितिन नवीन बोले- हिंदू-सिख एकता का प्रतीक है गठबंधन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की एनडीए में वापसी से गठबंधन की ताकत बढ़ेगी। उन्होंने इसे स्वाभाविक गठबंधन बताते हुए कहा कि दोनों दल पंजाब के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने भाजपा और अकाली दल के गठबंधन को हिंदू-सिख एकता का प्रतीक भी बताया।
अब सीटों के बंटवारे पर रहेंगी निगाहें
गठबंधन के औपचारिक ऐलान के बाद अब सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा पंजाब की 117 विधानसभा सीटों का बंटवारा होगा। मुख्यमंत्री पद को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी गई है, लेकिन भाजपा और अकाली दल कितनी-कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, इसका फैसला होना बाकी है।
संबंधित समाचार

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

मलबे में दबे सपने:ईंट-पत्थर के साथ ढह गया व्यवस्था पर से भरोसा; ठंड में खुले आसमान के नीचे 42 परिवार, क्या यही है न्याय?

ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत:एक दिन में इतनी शिकायतें; ट्रैफिक साथी ऐप से जुड़े इतने नए यूजर्स, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

19 वर्षीय छात्रा की मौत:सेब खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव:बोले- सनातन के नाम पर ढोंग नहीं कर सकते

चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...:पुलिस ने उड़ा दी नींद, शिकायत पर दर्ज हुआ पॉक्सो का केस

राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा:जानबूझकर हटाई गई थी पिता की सुरक्षा; सुरक्षा को लेकर पहले ही जता दी थी अनहोनी की आशंका

डीएपी के नाम पर राखड़...कहां सो रहा कृषि विभाग?:किसानों से दोहरा धोखा!

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट:3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे दाम; भारत को हो सकते हैं ये फायदे

चले पत्थर और लाठियां!:दो महिलाओं समेत आठ घायल

इंजीनियर के पैर पकड़कर यह बोले पार्षद:सिंहस्थ के निर्माण कार्य के लिए बंद किया नाला; चार क्षेत्रों में जलभराव

श्मशान में सजी चिता:आईसीयू में जिंदा मिला मरीज!

MP के इस गांव पहुंचे पंचायत के सितारे:प्रधानजी की कुर्सी छिनने से बदलेगी फुलेरा की सियासत

धर्म और आस्था के रंग में रंगा प्रदेश:इस धर्मनगरी में एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; दान-पुण्य और दीपदान का सिलसिला

13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:कार्डियक अरेस्ट की आशंका; रात में सोया, सुबह नहीं उठा

वीडियो देखिये, इस शहर के खड़े हनुमान की ख्याति विदेशों तक पहुंची:दानपेटी से निकले डॉलर, यूरो सहित कई देशों के नोट; सोशल मीडिया पर चमत्कार की चर्चा

बारिश और बादलों का दौर थमते ही फिर सर्दी का आलम:अगले चार दिन में यह हो सकता है मौसम का हाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!