खबर
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा: आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अक्टूबर 2026, 5:52 pm
शेयर करें:
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा

खुलासा फर्स्ट, डबरा।
बाउंड ओवर नोटिस को लेकर डबरा नगर पालिका के पार्षदों और पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया है। मंगलवार देर रात नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी राजा समेत 28 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफे पर हस्ताक्षर कर दिए। वहीं, 12 पार्षद देर रात सिटी थाने पहुंचे और थाने के गेट पर धरने पर बैठ गए।

पार्षद बाउंड ओवर की कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। करीब रात 1 बजे पूर्व मंत्री इमरती देवी थाने पहुंचीं और पार्षदों से बातचीत की।

इसके बाद उन्हें ग्वालियर एसपी धर्मवीर यादव के डबरा पहुंचकर मामले का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद पार्षदों ने धरना समाप्त किया।

बाउंड ओवर नोटिस मिलने से नाराज हैं पार्षद
पार्षदों को मंगलवार को पुलिस की ओर से बाउंड ओवर नोटिस दिए गए थे। इसी कार्रवाई को लेकर पार्षदों में नाराजगी है।

उनका कहना है कि नगर पालिका से जुड़े विवाद में पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की, जबकि पहले दर्ज मामले में नामजद लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पार्षदों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर अधिकारियों से जवाब मांगते हुए संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग रखी है।

आठ दिन पहले नगर पालिका के गेट पर लगा था ताला
विवाद की शुरुआत आठ दिन पहले नगर पालिका परिषद की बैठक के दौरान हुई थी। बैठक के समय कुछ लोगों ने नगर पालिका के गेट पर ताला लगा दिया था। इसके बाद पार्षदों ने सिटी थाने में पहुंचकर विरोध जताया था।

पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज किया था। मंगलवार को इसी घटनाक्रम के बाद कुछ पार्षदों को बाउंड ओवर नोटिस मिलने पर मामला फिर गरमा गया।

पार्षद ने उठाए पुलिस कार्रवाई पर सवाल
पार्षद धर्मेंद्र सिंह उर्फ हैप्पी ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था, वे अभी भी खुले में घूम रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

उनका कहना है कि इसके बावजूद पार्षदों को बाउंड ओवर नोटिस दिया जाना समझ से परे है। उन्होंने कार्रवाई को गलत बताते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

आधी रात थाने पहुंचे पार्षद, गेट पर धरना
मंगलवार रात करीब 12 बजे करीब 12 पार्षद सिटी थाने पहुंचे। यहां बाउंड ओवर नोटिस को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी तीखी बहस हुई। इसके बाद पार्षद थाने के गेट पर ही धरने पर बैठ गए।

पार्षदों ने कहा कि जब तक बाउंड ओवर की कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी, वे धरने से नहीं उठेंगे। देर रात तक पार्षद थाने के बाहर डटे रहे। उन्होंने वहीं खाना मंगवाकर खाया और रात में थाने के बाहर ही बैठकर विरोध जारी रखा।

28 पार्षदों ने इस्तीफे पर किए हस्ताक्षर

धरने के बीच नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी राजा समेत 28 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफे पर हस्ताक्षर कर दिए। दो अन्य पार्षद बाहर होने के कारण मौके पर हस्ताक्षर नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने भी इस्तीफे के फैसले पर सहमति जताई। पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद नगर पालिका और स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई।

इमरती देवी पहुंचीं, बातचीत के बाद खत्म हुआ धरना
रात करीब 1 बजे पूर्व मंत्री इमरती देवी डबरा सिटी थाने पहुंचीं। उन्होंने धरने पर बैठे पार्षदों से बातचीत की और मामले को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश की।

इसी दौरान एडिशनल एसपी जयराज कुबेर भी थाने पहुंचे। चर्चा के बाद तय हुआ कि बुधवार दोपहर ग्वालियर एसपी धर्मवीर यादव डबरा पहुंचेंगे और पार्षदों की शिकायत तथा बाउंड ओवर की कार्रवाई से जुड़े विवाद पर अधिकारियों के साथ चर्चा कर समाधान निकालेंगे। इसके बाद पार्षद धरने से उठ गए।

अब SP के सामने रखेंगे अपनी मांग
पार्षदों की मुख्य मांग बाउंड ओवर की कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की है। साथ ही वे पहले दर्ज मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी का मुद्दा भी उठा रहे हैं।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

9 minutes ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

28 minutes ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 1 hour ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 1 hour ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 1 hour ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 1 hour ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 1 hour ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 2 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 2 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 2 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 2 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 2 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 2 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 2 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 2 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 2 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 2 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 2 hours ago
कम बारिश के बाद अलर्ट
Top News

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!