मदर्स-डे पर सड़क पर उतरेगा पौरुष
KHULASA FIRST
संवाददाता

राजा रघुवंशी केस में सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ कैंडल मार्च... पीडि़त माताओं को न्याय दिलाने का दावा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब इंदौर में आक्रोश खुलकर सड़क पर उतरने जा रहा है। मेंस राइट्स के लिए काम करने वाली संस्था ‘पौरुष’ ने मदर्स डे के मौके पर बड़ा विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च आयोजित करने का ऐलान किया है।
संस्था का आरोप है कि शिलांग पुलिस की कमजोर कार्रवाई और गलत धाराओं में केस दर्ज किए जाने का फायदा आरोपियों को मिला और कोर्ट से जमानत हासिल कर ली गई। इसे राजा रघुवंशी की मां के साथ सीधा अन्याय बताया जा रहा है।
आज शाम 4.30 बजे से 7 बजे तक नेहरू पार्क में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद रीगल चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। आयोजकों ने शहर के पीडि़त परिवारों, विक्टिम मदर्स और सामाजिक संगठनों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
पौरुष का कहना है कि जिन मामलों में परिवार अपने बेटों को खो चुके हैं, वहां जांच और न्याय प्रक्रिया पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। संस्था इसे सिर्फ कानूनी लड़ाई नहीं, बल्कि माओं के सम्मान और न्याय की लड़ाई बता रही है।
मां को इंसाफ नहीं, आरोपी को राहत
संस्था पौरुष के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक दशोरा ने कहा कि एक मां अपने बेटे को खो चुकी है, लेकिन उसे न्याय मिलने के बजाय आरोपियों को राहत मिल रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों की नाकामी के कारण गंभीर मामले कमजोर किए जा रहे हैं। दशोरा के मुताबिक सिर्फ राजा रघुवंशी ही नहीं, बल्कि नितिन पडियार, जितेंद्र भारती और देवास के प्रवीण पटेल जैसे मामलों में भी पीडि़त परिवारों की माताएं न्याय के लिए भटक रही हैं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!