मंडी चौराहा पर वर्दी वाला बना गुंडा: मेरे पास 200 बीघा जमीन है; तुझे पुलिस की पॉवर बताता हूं
KHULASA FIRST
संवाददाता

राजेंद्र नगर थाने के जवान राहुल पर गंभीर आरोप; गला दबाया, अंगूठा तोड़ा, एफआईआर तक नहीं
रांग साइड आ रहे पुलिसकर्मी को टोकना पड़ गया भारी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में पुलिस की कथित गुंडागर्दी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के मंडी चौराहा स्थित पानी की टंकी के पास रांग साइड आ रहे एक पुलिसकर्मी का विरोध करने वाले युवक को थाने ले जाकर बेरहमी से पीटने के आरोप लगे हैं। पीड़ित युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं, लेकिन अब तक उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
जानकारी के अनुसार राजू भालेराव (29) अपने चार पहिया वाहन से मंडी चौराहा स्थित पानी की टंकी के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से राजेंद्र नगर थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी राहुल कथित रूप से रांग साइड वाहन चलाते हुए आया।
जब राजू ने शांत तरीके से कहा कि सर, आप रांग साइड चल रहे हैं, मैं अपनी लाइन में हूं। इस पर पुलिसकर्मी आगबबूला हो गया। आरोप है कि वर्दी के रौब में पुलिसकर्मी राहुल ने सड़क पर ही युवक को धमकाना शुरू कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने कहा कि मेरे पास 200 बीघा जमीन है, नौकरी छोड़कर ग्वालियर चला जाऊंगा… तुझे पुलिस की पॉवर बताता हूं। इसके बाद बिना किसी अपराध या कानूनी कारण के युवक को जबरन राजेंद्र नगर थाने ले जाया गया।
पीड़ित का आरोप है कि थाने में उसे बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसके कंधों और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। इतना ही नहीं, करीब पांच मिनट तक उसका गला दबाया गया, जिससे उसकी सांस रुकने लगी थी।
मारपीट के दौरान उसका अंगूठा भी तोड़ दिया। परिजन का कहना है कि युवक के शरीर पर चोटों के निशान साफ दिख रहे हैं और उसकी हालत बेहद खराब है। जब परिजन शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे तो वहां कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हुआ।
थाना प्रभारी के उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर टाल दिया गया। कल रात 9 बजे थाना प्रभारी यशवंत बडोले आए और परिजन से कहा कि उसका मेडिकल कराते हैं।
इसके बाद जब परिजन ने मेडिकल रिपोर्ट मांगी तो टीआई का कहना था कि मेडिकल में कुछ नहीं आया। पीड़ित परिजन का आरोप है कि पुलिस अपने कर्मचारी को बचाने में जुटी है और फरियादी की एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रही।
मामले में जब थाना प्रभारी यशवंत बड़ोले से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस तरह की हरकत को लेकर पीड़ित के परिजनों में आक्रोश दिखाई दे रहा है।
जब पुलिस खुद नियम तोड़े तो कानून व्यवस्था कैसी?
पीड़ित युवक के परिजन का कहना है कि यदि ट्रैफिक नियम की बात करने पर आम नागरिक को थाने में बंद कर पीटा जाएगा, तो फिर कानून व्यवस्था का क्या मतलब रह जाएगा? उन्होंने पुलिस कमिश्नर और वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
मामला दबाने के लिए बनाया जा रहा दबाव
पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस प्रशासन वर्दी की आड़ में खुलेआम दबाव बना रहा है। अब मेडिकल रिपोर्ट और चोटों के फोटो के साथ उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
साथ ही मामला मानवाधिकार आयोग तक ले जाने की बात भी पीड़ित परिजन ने कही। यह घटना केवल एक युवक की पिटाई का मामला नहीं, बल्कि पुलिस व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।
लोग पूछ रहे हैं कि आम नागरिक न्याय के लिए जाए तो जाए कहां?
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!