शराब विवाद में सिर कुचलकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार: आरोपी सुनसान जगह ले गया और उतार दिया मौत के घाट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया क्षेत्र के स्कीम 136 में अंधेकत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में आरोपी ने व्यक्ति को बाइक पर सुनसान जगह ले जाकर हत्या कर दी थी। आरोपी भागते समय मोटरसाइकिल फिसलने से गिर गया था, जिससे उसे चोट आई।
लसूड़िया टीआई तारेश सोनी के मुताबिक 17 अप्रैल की सुबह स्कीम नंबर 136 में सुरेंद्र पाल टहलने निकले थे। जैसे ही वह गार्डन गेट के पास पहुंचे तो उन्हें एक व्यक्ति खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला, जिसके सिर पर गंभीर चोट थी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू की, तो मृतक की पहचान कड़वा दांगोड़े, निवासी खरगोन (हाल निवास लहिया कॉलोनी) के रूप में हुई। इसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटनास्थल सुनसान होने के कारण पुलिस को मौके से कोई प्रत्यक्ष सुराग नहीं मिला। आसपास भी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं थे। जांच के दौरान पता चला कि कड़वा दांगोड़े एमआर-10 क्षेत्र में स्थित ढाबों पर मजदूरी करता था। इसी आधार पर पुलिस टीम ने एमआर-10 शराब दुकान के कैमरे खंगाले। फुटेज में एक युवक कड़वा को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाता दिखाई दिया। यही पुलिस के लिए अहम कड़ी साबित हुई। फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्ध की पहचान प्रमोद वैद्य (25) निवासी कबीट खेड़ी, लहिया कॉलोनी के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और उसे निरंजनपुर मंडी क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की। जो कि पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल फिसलने से गिर गया।
इसके बाद पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कड़वा को पहले से जानता था। 16 अप्रैल की रात दोनों की मुलाकात एमआर-10 शराब दुकान पर हुई थी। कड़वा ने उससे शराब पिलाने की जिद की, जिस पर दोनों के बीच गाली-गलौज हो गई।
बाद में आरोपी ने बदला लेने की योजना बनाई और कड़वा को घर छोड़ने का बहाना बनाकर अपनी बाइक पर बैठाया। वह उसे हरसिंगार परिसर के पास सुनसान गार्डन में ले गया, जहां पहले मारपीट की और फिर पास में पड़े ब्लॉक से उसके सिर पर कई वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
संबंधित समाचार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!