ममता बनर्जी को हराने वाले नेता के पीए की नृशंस हत्या: वाहन रुकवाकर किया हमला; इतने राउंड फायरिंग, बंगाल की राजनीति में फिर उबाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कोलकाता।
पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में बुधवार की देर रात भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) चंद्रनाथ रथ (42) की गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी गई। यह वारदात रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर उस समय हुई, जब चंद्रनाथ अपने ड्राइवर बुद्धदेब बेरा एवं एक अन्य सहयोगी के साथ स्कॉर्पियो से कोलकाता से मध्यमग्राम स्थित अपने आवास लौट रहे थे।
सुनियोजित तरीके से दिया गया वारदात को अंजाम
प्रत्यक्षदर्शियों एवं पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोलकाता से लगभग 20 किलोमीटर दूर डोलतला और मध्यमग्राम के बीच एक संदिग्ध कार तेज रफ्तार से आगे निकलकर स्कॉर्पियो के सामने आ गई और उसका रास्ता रोक दिया। इसके तत्काल बाद एक बाइक सवार हमलावर मौके पर पहुंचा और उसने वाहन की बाईं ओर से ताबड़तोड़ छह से दस राउंड फायरिंग कर दी।
ड्राइविंग सीट के ठीक बगल में बैठे थे
चंद्रनाथ ड्राइविंग सीट के ठीक बगल में बैठे थे और हमलावरों का निशाना सटीक था। उन्हें कुल चार गोलियां लगीं। दो गोलियां सीने के आर-पार हो गईं जबकि एक गोली पेट में धंस गई। ड्राइवर बुद्धदेब बेरा भी गोलीबारी में घायल हो गए और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के तुरंत बाद हमलावर कार वहीं छोड़कर बाइक से फरार हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चंद्रनाथ को मृत घोषित कर दिया।
आधुनिक हथियार और पेशेवर अंदाज ने चौंकाया
फोरेंसिक जांच के शुरुआती निष्कर्षों ने इस हत्याकांड को और अधिक गंभीर बना दिया है। जांचकर्ताओं के अनुसार हमलावरों ने ग्लॉक 47X पिस्टल का इस्तेमाल किया। यह अत्याधुनिक अर्ध-स्वचालित हथियार आमतौर पर सामान्य अपराधियों की पहुंच से बाहर होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि घटना को अंजाम देने का तरीका किसी प्रशिक्षित और पेशेवर निशानेबाज की ओर इशारा करता है।
बाइक सवार हमलावर हेलमेट पहने हुआ था
इसके अलावा बाइक सवार हमलावर हेलमेट पहने हुआ था और उसकी बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस ने घटनास्थल से वह कार जब्त की है जिससे स्कॉर्पियो को रोका गया था, परंतु उस पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी निकली। इन तथ्यों से स्पष्ट है कि हत्या को पूर्व नियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया गया।
एक घंटे बाद दूसरे जिले में भी भाजपा कार्यकर्ता पर हमला
चंद्रनाथ पर फायरिंग के करीब दो घंटे बाद रात लगभग 12 बजकर 30 मिनट पर बशीरहाट जिले में भाजपा कार्यकर्ता रोहित रॉय पर भी गोली चलाई गई। वे गंभीर रूप से घायल हैं। उल्लेखनीय है कि 4 मई को विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से अब तक राज्य में पांच लोगों की हत्या हो चुकी है, जिनमें तीन भाजपा और दो तृणमूल कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता बताए जाते हैं।
सुवेंदु बोले- 2-3 दिन से रेकी के बाद दिया अंजाम
सुवेंदु अधिकारी ने इसे सुनियोजित हत्या करार देते हुए कहा कि हत्यारों ने दो से तीन दिन तक रेकी करने के बाद यह वारदात की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संयम और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा बंगाल में "गुंडाराज की सफाई" का अभियान शुरू करेगी। गौरतलब है कि चंद्रनाथ रथ पिछले पांच वर्षों से सुवेंदु अधिकारी के साथ थे और इससे पूर्व वे भारतीय वायु सेना में अपनी सेवाएं दे चुके थे।
TMC ने आरोप नकारे, CBI जांच की मांग की
तृणमूल कांग्रेस ने इस हत्याकांड में अपनी संलिप्तता के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बुधवार देर रात एक बयान जारी किया। पार्टी ने कहा- हम मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। हम इस मामले में न्यायालय की निगरानी में CBI जांच कराए जाने की मांग करते हैं तथा भाजपा एवं TMC दोनों पक्षों के अन्य मृतक कार्यकर्ताओं की हत्याओं की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!