हनीट्रैप मामले में बड़ा अपडेट: रेशू, श्वेता सहित 6 आरोपी फिर जज के बंगले पर पेश; इनको भेजा जेल, एक की रिमांड बढ़ी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चर्चित हनीट्रैप पार्ट-2 मामले में पुलिस की गोपनीय कार्रवाई लगातार चर्चा में बनी हुई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्राइम ब्रांच आरोपियों की पेशी और जांच को पूरी तरह सीक्रेट मोड में संचालित कर रही है। इसी क्रम में मुख्य आरोपी रेशू चौधरी को एक बार फिर गुपचुप तरीके से जज के बंगले पर पेश किया गया है।
जज के आवास पर किया गया पेश
साथ ही श्वेता जैन, अलका दीक्षित, विनोद शर्मा, जयदीप दीक्षित, लाखन चौधरी और जितेंद्र पुरोहित को भी बेहद गोपनीय तरीके से जज के आवास पर ही पेश किया गया है। मीडिया और आम लोगों की नजर से बचाने के लिए पूरी कार्रवाई अलसुबह की गई।
पूरी कार्रवाई अलसुबह की गई
बताया जा रहा है कि सबसे पहले सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया। इसके बाद सीधे कोर्ट परिसर ले जाने के बजाय जज के बंगले पर पेश किया गया, जहां से छह आरोपियों को जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए गए।
अलका की बढ़ाई गई रिमांड
सूत्रों के अनुसार मामले में आरोपी अलका दीक्षित की पुलिस रिमांड बढ़ा दी गई है, जबकि रेशू चौधरी, श्वेता जैन, लाखन चौधरी, जयदीप दीक्षित, जितेंद्र पुरोहित और सेवा से बर्खास्त हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस को है ये आशंका
इससे पहले भी पुलिस ने रेशू चौधरी और विनोद शर्मा को गुप्त रूप से जज के आवास पर पेश कर रिमांड हासिल की थी। माना जा रहा है कि पुलिस को आशंका है कि यदि रेशू चौधरी मीडिया के सामने आई तो उसके बयान से बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद खड़ा हो सकता है।
प्रभावशाली लोगों को निशाना बना रही थी
जांच एजेंसियों के मुताबिक अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि रेशू चौधरी, श्वेता जैन और अलका दीक्षित की तिकड़ी कई प्रभावशाली लोगों को निशाना बना रही थी। आरोप है कि नेताओं, अधिकारियों और रसूखदार लोगों के वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था।
जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे
कई मामलों में करोड़ों रुपए की उगाही की बात भी जांच में सामने आ रही है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि पुराने हनी ट्रैप केस की मुख्य आरोपी श्वेता जैन के पुराने वीडियो दोबारा सामने आए हैं। दावा किया जा रहा है कि इन्हीं वीडियो का इस्तेमाल रेशू चौधरी के साथ मिलकर ब्लैकमेलिंग के लिए किया गया।
आपत्तिजनक वीडियो तैयार किए गए
इसके साथ ही नए लोगों के भी कथित आपत्तिजनक वीडियो तैयार किए गए। मामले की जांच अब और व्यापक होती जा रही है। क्राइम ब्रांच की एसआईटी के साथ एटीएस की एंट्री की भी जानकारी सामने आई है।
कई डिजिटल साक्ष्य जब्त किए
बताया जा रहा है कि एटीएस की टीम ने सागर के नेहानगर मकरोनिया स्थित ठिकानों पर तलाशी लेकर कई डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि वीडियो और अन्य डिजिटल सामग्री किन-किन लोगों को भेजी गई और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!