खबर
Top News

पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी: इतने आईपीएस अधिकारियों के तबादले; इतने जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले, बैंक डकैती व हवाला कांड के बाद इन जिलों के एसपी पर भी गिरी गाज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 मई 2026, 10:45 am
शेयर करें:
पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
प्रदेश में शनिवार देर रात गृह विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुल 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस सूची में एडीजी, डीआईजी, एसपी, डीसीपी और अन्य स्तर के अधिकारी शामिल हैं। लंबे समय से लंबित इस ट्रांसफर सूची को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाणा के बीच हुई चर्चा के बाद अंतिम रूप दिया गया।

इन पर गिरी गाज
सबसे बड़ी कार्रवाई हाल ही में सिंगरौली में हुए बैंक डकैती कांड के बाद देखने को मिली, जहां तत्कालीन एसपी मनीष खत्री को हटाकर उन्हें एआईजी पीएचक्यू भोपाल भेज दिया गया है। इसी तरह सिवनी में सामने आए हवाला कांड के बाद एसपी सुनील कुमार मेहता को हटाते हुए उन्हें डीसीपी इंदौर बनाया गया है।

एडीजी स्तर के तबादले
एडीजी स्तर पर रवि कुमार गुप्ता को रेल भोपाल से हटाकर प्रशिक्षण भोपाल, राजाबाबू सिंह को प्रशिक्षण से रेल भोपाल, डी.पी. गुप्ता को शिकायत/मानव अधिकार से सामुदायिक पुलिसिंग और सोलोमन मिंज को पीएचक्यू से शिकायत/मानव अधिकार विभाग में भेजा गया है।

डीआईजी स्तर पर बड़ा बदलाव
डीआईजी स्तर पर अमित सिंह को इंदौर से डीआईजी विसबल, अवधेश गोस्वामी को भोपाल से पीएचक्यू, अमित सांधी को ग्वालियर से SAF भोपाल, वीरेंद्र कुमार सिंह को चयन PHQ से नर्मदापुरम, प्रशांत खरे को नर्मदापुरम से पीएचक्यू और मनीष अग्रवाल को SAF से पीएचक्यू भेजा गया है।

एसपी से डीआईजी और अन्य प्रमोशन
मनोज कुमार राय (खंडवा एसपी) को डीआईजी पीएचक्यू, रियाज इकबाल (रेडियो) को डीआईजी पीएचक्यू, राहुल कुमार लोढ़ा (रेल भोपाल) को डीआईजी पीएचक्यू, सिमाला प्रसाद (रेल जबलपुर) को डीआईजी पीएचक्यू, अमित यादव (भिंड एसपी) को डीआईजी ग्वालियर और विवेक सिंह (भोपाल डीसीपी) को डीआईजी शहडोल रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।

19 जिलों के एसपी बदले गए
प्रदेश के 19 जिलों भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्णा, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडौरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनीमें नए एसपी पदस्थ किए गए हैं।

प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं
शैलेन्द्र सिंह चौहान को रीवा से भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कुमार प्रतीक को इंदौर से डीआईजी नारकोटिक्स, शिव दयाल को झाबुआ से डीआईजी पीएचक्यू, मयंक अवस्थी को धार से डीआईजी नारकोटिक्स इंदौर, अरविंद तिवारी को AIG से सेनानी 4वीं बटालियन, सूरज वर्मा को दतिया से भिंड एसपी, यांगचेन डोलकर को इंदौर देहात से शिवपुरी एसपी, गुरकरण सिंह को सेनानी से रीवा एसपी और दीपक शुक्ला को सीहोर से SAF सेनानी बनाया गया है।

इसी तरह अमन सिंह राठौड़ को शिवपुरी से डीसीपी इंदौर, अनुराग सुजानिया को AIG से सागर एसपी, सचिन शर्मा को प्रतिनियुक्ति से धार एसपी, वाहिनी सिंह को डिंडोरी से PTS इंदौर, विकास सहवाल को सागर से डीसीपी भोपाल और धर्मराज मीणा को SAF से मुरैना एसपी बनाया गया है।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 4 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 4 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 5 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 5 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 5 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 6 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 6 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 6 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 6 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 6 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 6 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 6 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 6 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 6 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 6 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 7 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 7 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!