भूमाफिया को बड़ा झटका: अग्रिम जमानत खारिज; इस दावे पर भी उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के चर्चित भूमाफिया नीलेश अजमेरा को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने जमीन धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में दायर उसकी अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। सुनवाई के दौरान उसके ब्रिटेन में रहने के दावे पर भी सवाल उठे, क्योंकि हालिया याचिका में उसने अपना पता मुंबई का बताया है।
पहले जिला कोर्ट, फिर हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत
नीलेश अजमेरा ने पहले जिला अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था, लेकिन जमीन धोखाधड़ी से जुड़े चार मामलों में उसकी याचिकाएं खारिज कर दी गईं। इसके बाद उसने हाईकोर्ट की शरण ली, जहां भी चारों याचिकाएं निरस्त कर दी गईं।
अजमेरा के खिलाफ जमीन से जुड़े कथित धोखाधड़ी के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं। इनमें से एक प्रमुख मामला वर्ष 2017 में बाणगंगा थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मामला दर्ज होने के बाद से वह जांच एजेंसियों की पकड़ से दूर रहा।
हाईकोर्ट में क्या दलील दी गई?
अजमेरा की ओर से दलील दी गई कि उसे गिरफ्तारी की आशंका है, इसलिए अग्रिम जमानत दी जाए। यह भी कहा गया कि इसी मामले के अन्य सह-आरोपियों को राहत मिल चुकी है और कुछ के नाम जांच से हटा दिए गए हैं।
कोर्ट ने क्यों खारिज की जमानत?
जस्टिस जय कुमार पिल्लई की एकल पीठ ने याचिकाएं खारिज करते हुए कहा कि आवेदक को पहले से ही 'नो कोअर्सिव एक्शन' (कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं) की अंतरिम राहत मिल चुकी थी। ऐसे में अपराध की गंभीरता और प्रकृति को देखते हुए अग्रिम जमानत दिए जाने का कोई आधार नहीं बनता। इसी टिप्पणी के साथ कोर्ट ने सभी याचिकाएं खारिज कर दीं।
ब्रिटेन में रहने के दावे पर उठे सवाल
सुनवाई के दौरान अजमेरा की ओर से यह दलील दी गई कि वह ब्रिटेन में रहता है और उसके पास ब्रिटेन का पासपोर्ट है, इसलिए वह स्वयं अदालत या प्रशासनिक समितियों के समक्ष उपस्थित नहीं हो सका।
हालांकि, हाल ही में दायर अग्रिम जमानत याचिका में उसने अपना पता फ्लैट नंबर 1504, समर्थ आंगन, मुंबई दर्ज कराया है। इसी आधार पर उसके ब्रिटेन में स्थायी रूप से रहने के दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं।
पहले भी नहीं हुआ था पेश
जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद गठित जिला प्रशासन की समिति और बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर बनी उच्च स्तरीय समिति के समक्ष भी नीलेश अजमेरा कभी उपस्थित नहीं हुआ।
सूत्रों के मुताबिक वह लंबे समय से मुंबई में रह रहा है और वहां कुछ बिल्डरों के साथ परियोजनाओं में जुड़ा हुआ है। वहीं इंदौर में उसके खिलाफ जमीन और निवेश से जुड़े मामलों में कई पीड़ित अब भी अपने प्लॉट या राशि वापस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद नीलेश अजमेरा की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है।
संबंधित समाचार

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!