पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान: ओली दाराजली डस्टलिक से नवाजा गया; यूरेनियम सप्लाई पर भी हुई चर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ताशकंद।
दो दिवसीय उज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को देश के सर्वोच्च राज्य सम्मान ‘ओली दाराजली डस्टलिक’ से सम्मानित किया गया।
उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने ताशकंद में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान प्रदान किया। यह पीएम मोदी को मिला 36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान बताया गया है।
सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने इसे भारत और उज्बेकिस्तान के बीच मजबूत होते संबंधों का प्रतीक बताया। उन्होंने राष्ट्रपति मिर्जियोयेव और उज्बेकिस्तान के लोगों का आभार व्यक्त किया।
यूरेनियम सप्लाई पर आगे बढ़ेंगे
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के बीच ताशकंद में द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों नेताओं ने भारत-उज्बेकिस्तान संबंधों के साथ-साथ ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।
बैठक के दौरान यूरेनियम की आपूर्ति का मुद्दा भी उठा। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश यूरेनियम की आपूर्ति के लिए रणनीति तैयार करते हुए एक व्यवस्था बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है और एक करीबी मित्र के रूप में उज्बेकिस्तान भारत की उपलब्धियों से खुश है।
योग सेशन में शामिल हुए मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार सुबह ताशकंद में आयोजित एक योग सेशन में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ योग किया और उन्हें विभिन्न योग अभ्यास भी कराए।
पीएम मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान ताशकंद में लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल और महात्मा गांधी सेंटर का दौरा भी करेंगे।
भारत और उज्बेकिस्तान के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा, शिक्षा और संस्कृति समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर भी बातचीत जारी है।
संबंधित समाचार

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया

सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले:मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं

NPCI का बड़ा फैसला:त्योहारी सीजन में UPI यूजर्स को दी राहत; इस दिन तक मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर:बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर; एक की मौत

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!