देखिए वीडियो: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक; मिशन 2028-29 पर मंथन, सीएम मोहन यादव, शिवराज-सिंधिया समेत 350 नेता जुटे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, निवाड़ी/ओरछा।
रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक रविवार से शुरू हो गई। करीब 14 साल बाद ओरछा में यह बैठक हो रही है।
इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत करीब 350 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, बूथ सशक्तिकरण और मिशन 2028-29 की चुनावी तैयारियों पर मंथन किया जा रहा है।
बैठक ओरछा के होटल राजमहल में हो रही है। इसमें प्रदेश कार्यसमिति के 106 सदस्यों के अलावा सांसद, मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चित्रकूट से सीधे ओरछा पहुंचे।
‘रामराजा की नगरी से बेहतर जगह नहीं’
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी के काम को आगे बढ़ाने के लिए रामराजा सरकार की नगरी ओरछा से पवित्र स्थान कोई दूसरा नहीं हो सकता।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रामराजा सरकार के चरणों में आने का अवसर मिलना सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम यहां भगवान के साथ राजा भी हैं और भाजपा का लक्ष्य रामराज्य की स्थापना है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कार्यसमिति के लिए ओरछा आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बैठक से आने वाले समय के लिए नीतिगत फैसलों और संगठन की कार्यशैली को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण परिणाम निकलेंगे।
बूथ सशक्तिकरण से चुनावी रोडमैप तक
बैठक में बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर विशेष चर्चा होगी। पार्टी मिशन 2028 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जमीनी रणनीति तैयार करेगी।
‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प और ‘समरसता का संकल्प’ विषय पर भी चर्चा होगी। समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़ने और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर मंथन किया जाएगा।
‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण से शुरुआत
कार्यसमिति की शुरुआत ध्वजारोहण और प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ हुई। इसके बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और वरिष्ठ नेताओं के रामराजा सरकार के दर्शन का कार्यक्रम है।
31 अगस्त को ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला आयोजित होगी। इसमें सेवा, सुशासन, संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक-संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
नरोत्तम मिश्रा बोले- भाजपा में गुटबाजी की चर्चाएं काल्पनिक
पूर्व विधायक नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा में गुटबाजी और संभावित बदलाव की चर्चाओं को काल्पनिक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन मजबूती से काम कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन नवीन तथा मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!