खबर
Top News

एक शिवलिंग में शिव-विष्णु-शक्ति-सूर्य: विदिशा में मिली गुप्तकालीन मूर्ति

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 अगस्त 2026, 3:13 pm
शेयर करें:
एक शिवलिंग में शिव-विष्णु-शक्ति-सूर्य

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
उज्जैन के पुरातत्व संग्रहालय में सुरक्षित एक प्राचीन मूर्ति ने भारतीय धार्मिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण कड़ी की ओर विशेषज्ञों का ध्यान खींचा है। विदिशा जिले के बड़ोह से मिली गुप्तकालीन इस मूर्ति में एक ही शिवलिंग के स्वरूप में ब्रह्मा, विष्णु, शक्ति और सूर्य को स्थान दिया गया है। पुराविदों के अनुसार, यह मध्य प्रदेश में मिली अब तक की ऐसी पहली मूर्ति है, जिसमें शैव, वैष्णव, शाक्त और शौर्य यानी सूर्य उपासना परंपराओं के आराध्यों को एक साथ प्रदर्शित किया गया है।

पुरातत्व और मूर्तिशास्त्र के विशेषज्ञों ने इसी माह मूर्ति की संरचना और प्रतीकों का अध्ययन किया। इसके बाद संभावना जताई गई कि पांचवीं शताब्दी के आसपास अलग-अलग वैदिक सनातन संप्रदायों के बीच बढ़ते मतभेदों को कम करने और एकता का संदेश देने के उद्देश्य से ऐसी प्रतिमाओं की रचना की गई होगी।

1800 साल पुरानी प्रतिमा से खुली संगीत इतिहास की कई कड़ियां : उज्जैन संग्रहालय में संरक्षित एक अन्य प्राचीन प्रतिमा भी पुरातत्वविदों के लिए शोध का नया विषय है। देवी सरस्वती की यह प्रतिमा दूसरी शताब्दी की बताई जा रही है और इसकी आयु करीब 1800 वर्ष मानी जा रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह अब तक प्राप्त सरस्वती की सबसे प्राचीन प्रतिमाओं में शामिल है। इस प्रतिमा की सबसे खास बात इसके हाथों में दिखाई गई वक्र वीणा यानी आर्च्ड हार्प है। पुराविदों के अनुसार, यह अब तक सामने आई सरस्वती की प्रतिमाओं में वक्र वीणा के स्पष्ट चित्रण का दुर्लभ उदाहरण है। इससे न केवल देवी सरस्वती के प्राचीन स्वरूप की जानकारी मिलती है, बल्कि उस दौर में भारतीय संगीत में इस्तेमाल होने वाले वाद्य यंत्रों पर भी नई रोशनी पड़ती है।

अलग-अलग आराध्य, लेकिन सनातन एक
मध्य प्रदेश पुरातत्व विभाग के पुराविद डॉ. रमेश यादव के मुताबिक, गुप्तकाल के आसपास शैव, वैष्णव, शाक्त और सूर्य उपासना जैसी परंपराओं का प्रभाव अलग-अलग क्षेत्रों में था। उस दौर में शासक भी अपने-अपने इष्ट और संप्रदायों को संरक्षण देते थे। इससे कई बार धार्मिक मतभेद टकराव का रूप ले लेते थे।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

35 minutes ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

37 minutes ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

40 minutes ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 1 hour ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 1 hour ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 1 hour ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 1 hour ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 1 hour ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 1 hour ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 1 hour ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 1 hour ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 1 hour ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 2 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 2 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 2 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 2 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 2 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 2 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 2 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!