बिना नंबर की क्रेटा से नोटों से भरा बोरा बरामद: लाखों की नकदी होने का अनुमान; गिनती के लिए मंगानी पड़ीं मशीनें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
नामली थाना पुलिस ने शनिवार शाम पंचेड़ फंटे पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर की संदिग्ध क्रेटा कार से नोटों से भरा बोरा बरामद किया। बोरे में 100, 200 और 500 रुपए के नोटों की गड्डियां मिली हैं।
शुरुआती अनुमान के मुताबिक नकदी करीब 70 से 75 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने कार और पूरी नकदी जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
पंचेड़ फंटे पर रोकी संदिग्ध कार
पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम पंचेड़ फंटे पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की क्रेटा कार को रोककर तलाशी ली गई।
कार में रखा बोरा संदिग्ध लगा। उसे खोलने पर अंदर बड़ी संख्या में करेंसी नोटों की गड्डियां मिलीं। नकदी बरामद होने के बाद पुलिस कार और बोरे को लेकर नामली थाने पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
रकम गिनने के लिए मंगाईं दो मशीनें
नकदी की मात्रा अधिक होने के कारण नोटों की गिनती के लिए नामली सराफा बाजार से दो नोट गिनने वाली मशीनें मंगाई गईं। थाना प्रभारी के चैंबर में पुलिस की निगरानी में रकम की गिनती की जा रही है।
सुरक्षा और जांच की गोपनीयता को देखते हुए चैंबर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। पुलिस नोटों की गिनती के साथ उनकी सीरीज और अन्य विवरण भी दर्ज कर रही है।
रकम कहां से आई, किसे पहुंचानी थी?
मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी राकेश पंद्रो भी नामली थाने पहुंचे और जांच की जानकारी ली। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम किसकी है और इसे कार से कहां ले जाया जा रहा था।
नकदी के स्रोत और उसके संभावित इस्तेमाल को लेकर भी जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसे हवाला, चुनाव या किसी अन्य अवैध लेन-देन से जोड़कर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
एएसपी राकेश पंद्रो ने बताया कि फिलहाल नोटों की गिनती जारी है। गिनती पूरी होने के बाद ही बरामद नकदी की वास्तविक राशि और मामले से जुड़ी अन्य जानकारी आधिकारिक रूप से सामने आएगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!