हनीट्रैप पार्ट-2 मामले में बड़ा खुलासा: इस ऐप से रईसों को जाल में फंसाती थी रेशू; करीबी के शामिल होने की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के चर्चित हनीट्रैप पार्ट-2 मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस में गिरफ्तार सभी सात आरोपी फिलहाल जेल में हैं, जिनमें मुख्य आरोपी रेशू चौधरी, हनी ट्रैप पार्ट-1 की आरोपी श्वेता विजय जैन, लेडी शराब तस्कर अलका दीक्षित, उसका बेटा जयदीप, लाखन चौधरी, जितेंद्र पुरोहित और हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा शामिल हैं।
सात मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे
क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के सात मोबाइल जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं। जांच में सामने आया है कि रेशू चौधरी सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स पर “डॉल्फिन” नाम से फर्जी पहचान बनाकर अमीर और रसूखदार लोगों को अपने जाल में फंसाती थी।
यहां से ब्लैकमेलिंग रैकेट की शुरुआत की आशंका
पुलिस को आशंका है कि इसी डिजिटल नेटवर्क के जरिए ब्लैकमेलिंग रैकेट की शुरुआत हुई। बाद में रेशू की मुलाकात श्वेता विजय जैन और अलका दीक्षित से हुई, जिसके बाद तीनों ने मिलकर नेताओं, अधिकारियों और कारोबारियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
वीडियो-फोटो से करते थे ब्लैकमेल
सूत्रों के मुताबिक, यह गिरोह लोगों के निजी वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड कर उन्हें ब्लैकमेल करता था। जांच एजेंसियों को शक है कि इस नेटवर्क की पहुंच दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक कई प्रभावशाली लोगों तक थी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं इन वीडियो और तस्वीरों को क्लाउड या किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित तो नहीं रखा गया।
ससुराल पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
रेशू के ससुराल पक्ष ने भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रेशू के पति महेंद्र को मस्कट में रहते हुए पता चला था कि वह “डॉल्फिन” नाम से गुप्त सोशल मीडिया प्रोफाइल चलाती थी और अनजान पुरुषों से आपत्तिजनक चैटिंग करती थी।
रिश्तेदार भाई की भूमिका पर भी सवाल
इसके बाद वह भारत लौट आई और डेटिंग ऐप्स पर सक्रिय हो गई। परिवार ने रेशू के एक रिश्तेदार भाई की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप है कि वही व्यक्ति शादी के बाद भी रेशू को भोपाल, इंदौर, जबलपुर और नागपुर जैसे शहरों में प्रतियोगी परीक्षाओं के बहाने लेकर जाता था।
ढाबों व होटलों में बैठकर रची साजिशें
ससुराल पक्ष को शक है कि दोनों के बीच गहरी सांठगांठ थी और इसी नेटवर्क से हनीट्रैप का खेल संचालित होता था। क्राइम ब्रांच की जांच में यह भी सामने आया है कि पीथमपुर और इंदौर के ढाबों व होटलों में बैठकर ब्लैकमेलिंग की साजिशें रची जाती थीं।
कारोबारी से की थी रुपए की मांग
इसी दौरान कारोबारी हितेंद्र सिंह चौहान को कथित तौर पर ब्लैकमेल कर एक करोड़ रुपए की मांग की गई थी। रेशू के वैवाहिक जीवन को लेकर भी चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं। ससुराल पक्ष के अनुसार शादी के बाद वह सिर्फ पांच दिन ससुराल में रही और बाद में हर महीने एक लाख रुपये खर्च देने की शर्त रखी।
बड़े खुलासे की उम्मीद
इसके बाद वह पति के साथ मस्कट गई, लेकिन जल्द ही लौटकर ससुराल वालों पर केस दर्ज करा दिया। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की डिजिटल, आर्थिक और सामाजिक कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि मोबाइल और डिजिटल डेटा की फॉरेंसिक रिपोर्ट से इस हाई-प्रोफाइल हनीट्रैप रैकेट के कई और बड़े राज सामने आ सकते हैं।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!