खबर
Top News

हनीट्रैप मामले में बड़ा खुलासा: 100 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले; बिजनेसमैन, नेता, डीआईजी रैंक के अफसरों के भी नाम, MP से दिल्ली तक मचा हड़कंप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 मई 2026, 12:00 pm
शेयर करें:
हनीट्रैप मामले में बड़ा खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हनीट्रैप मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। साल 2019 के बहुचर्चित हनीट्रैप कांड की याद दिलाने वाला यह नया मामला अब ‘हनीट्रैप-2’ के नाम से चर्चा में है। इसकी गूंज मध्यप्रदेश से निकलकर छत्तीसगढ़, गुजरात और दिल्ली तक पहुंच गई है।

पूछताछ में हो रहे बड़े खुलासे
मामले में गिरफ्तार श्वेता विजय जैन, रेशू चौधरी और अलका दीक्षित से पूछताछ में लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं। जांच एजेंसियों को आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल डिवाइस से 100 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं।

ब्लैकमेल कर करोड़ों रुपए वसूले गए
पुलिस का दावा है कि इन वीडियो के जरिए कई लोगों को ब्लैकमेल कर करोड़ों रुपए वसूले गए। इसके अलावा कई और सौदों पर काम चलने के संकेत भी मिले हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि पूरा रैकेट बेहद सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा था।

श्वेता करती थी पूरे नेटवर्क को ऑपरेट
पुलिस के मुताबिक भोपाल में बैठकर श्वेता विजय जैन पूरे नेटवर्क को ऑपरेट करती थी। वह सीधे सामने नहीं आती थी, बल्कि रेशू चौधरी के जरिए संपर्क और रणनीति तय की जाती थी। रेशू कथित तौर पर टारगेट्स की जानकारी जुटाती थी, जिसके आधार पर आगे की प्लानिंग होती थी।

कई राज्यों तक फैले नेटवर्क के संकेत मिले
पुलिस की जांच में कई राज्यों तक फैले नेटवर्क के संकेत मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, मध्य प्रदेश के एक विधायक, मालवा-निमाड़ क्षेत्र के कुछ नेताओं और एक पूर्व अधिकारी का नाम जांच के दायरे में है।

वहीं छत्तीसगढ़ के एक डीआईजी स्तर के अधिकारी, दिल्ली के एक वरिष्ठ नेता और गुजरात के एक उद्योगपति को भी कथित तौर पर निशाना बनाया गया। दिल्ली के एक नेता से 4 करोड़ रुपए वसूलने की साजिश की भी जांच की जा रही है।

आपत्तिजनक वीडियो बड़े स्तर पर बेचने की तैयारी में थे
पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी आपत्तिजनक वीडियो बड़े स्तर पर बेचने की तैयारी में थे। जांच एजेंसियों को राजनीतिक संपर्कों और आर्थिक लेनदेन से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं।

कारोबारी ने शिकायत दर्ज कराई
सूत्रों का कहना है कि एक विधायक से जुड़ा वीडियो राजनीतिक दबाव बनाने के मकसद से साझा किया गया था। मामले का खुलासा तब हुआ जब कारोबारी हितेंद्र उर्फ चिंटू ठाकुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

वीडियो वायरल करने की दी धमकी
शिकायत के मुताबिक 28 अप्रैल 2026 को सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में अलका दीक्षित और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी। घटना के बाद चिंटू ठाकुर और उसका भाई उज्जैन पहुंचे और एक प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क किया।

शिकायतकर्ता पर भी दर्ज है मामले
इसके बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई तेज कर दी गई। हालांकि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शिकायतकर्ता चिंटू ठाकुर पर भी हत्या के प्रयास सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि उसका भाई हेमू ठाकुर पहले एनएसए के तहत आरोपी रह चुका है।

कई आरोपियों को गिरफ्तार किया
मामले में कई पुरुष आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें जितेंद्र पुरोहित, विनोद शर्मा, जयदीप और लाखन चौधरी के नाम शामिल हैं। जांच एजेंसियां अब यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि इस पूरे नेटवर्क को कहीं प्रशासनिक संरक्षण तो नहीं मिल रहा था।

पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल इंदौर पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हुई हैं और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

संबंधित समाचार

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

13 minutes ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

29 minutes ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

39 minutes ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 1 hour ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 1 hour ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 1 hour ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 1 hour ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 1 hour ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 1 hour ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 1 hour ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 1 hour ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 2 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 2 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 2 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 2 hours ago
21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग
Top News

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

about 2 hours ago
एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई
Top News

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

about 2 hours ago
नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल
Top News

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

about 2 hours ago
20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई
Top News

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

about 3 hours ago
सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी
Top News

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!