सोना चोरी कांड के बाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: इस थाने के टीआई को हटाया; 7 इंस्पेक्टराें का ट्रांसफर, 4 थानों में नए प्रभारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में चर्चित सोना चोरी कांड के बाद पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर बदलाव किए गए हैं। लसूडिया थाना प्रभारी (TI) तारेश सोनी को हटाकर क्राइम ब्रांच भेज दिया गया है। इसके साथ ही कुल सात इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं और चार प्रमुख थानों में नए टीआई की नियुक्ति की गई है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। सोमवार को जारी आदेश में यह बदलाव किए गए।
सोना चोरी के गंभीर आरोप लगे
लसूडिया थाने पर वारंट तामील के नाम पर घर में घुसकर सोना चोरी के गंभीर आरोप लगे थे। इस मामले में पहले ही पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका था, अब टीआई को भी हटा दिया गया है। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने स्थिति को देखते हुए चार थानों के प्रभारियों में बदलाव किया। इनमें कुछ टीआई हाल के दिनों में विवादों के कारण सुर्खियों में रहे थे।
यह हुए प्रमुख बदलाव
लसूडिया थाना: राजकुमार यादव नए TI, तारेश सोनी क्राइम ब्रांच भेजे गए, तुकोगंज थाना: जितेंद्र चौहान को TI बनाया गया, जितेंद्र यादव क्राइम ब्रांच भेजे गए, मल्हारगंज थाना: नीरज कुमार बिरथरे को TI बनाया गया (पहले रक्षित केंद्र में पदस्थ), एरोड्रम थाना: देवेंद्र सिंह कुशवाह को TI बनाया गया, जबकि तरुण भाटी को क्राइम ब्रांच भेजा गया।
विवादों से जुड़ा रहा तबादला
राजकुमार यादव पहले भंवरकुआं थाने के TI रह चुके हैं, जिन्हें राजनीतिक कारणों से हटाया गया था। अब उन्हें शहर के अहम माने जाने वाले लसूडिया थाने की जिम्मेदारी दी गई है। नीरज बिरथरे को हाल ही में राजेंद्र नगर थाने से एक सुसाइड केस में विवाद के बाद हटाया गया था, लेकिन अब उन्हें फिर से थाना प्रभार सौंपा गया है। वहीं तुकोगंज के पूर्व TI जितेंद्र यादव भी एक ज्वेलर्स मामले में धोखाधड़ी की FIR दर्ज करने के बाद विवादों में आए थे।
डीसीपी की नाराजगी भी बनी वजह
सूत्रों के अनुसार, लसूडिया थाने की कार्यशैली को लेकर जोन के डीसीपी भी संतुष्ट नहीं थे। सोना चोरी के आरोपों के अलावा थाने में मारपीट के मामलों और हाईकोर्ट इंदौर द्वारा लगाए गए 10 हजार रुपए के जुर्माने जैसे घटनाक्रमों ने भी इस कार्रवाई को तेज किया। कुल मिलाकर, लगातार विवादों में घिरे थानों में सुधार और सख्त संदेश देने के लिए पुलिस कमिश्नर ने यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
संबंधित समाचार

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!