पुलिस कमिश्नरी में बड़ा फेरबदल: सभी डीसीपी और ग्रामीण एसपी बदले; ट्रैफिक डीसीपी का पद अब भी खाली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गृह विभाग ने शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस आदेश का सबसे बड़ा असर इंदौर पुलिस कमिश्नरी पर देखने को मिला, जहां पूरे ढांचे में व्यापक बदलाव कर दिए गए। चारों जोन के डीसीपी, मुख्यालय डीसीपी और ग्रामीण एसपी तक को बदल दिया गया है, हालांकि ट्रैफिक डीसीपी का पद अभी भी रिक्त रखा गया है।
इस तबादला सूची से इंदौर कमिश्नरी के कुल 11 आईपीएस अधिकारी प्रभावित हुए हैं। इनमें छह नए अधिकारी बाहरी जिलों से इंदौर लाए गए हैं, जबकि पांच अधिकारियों को इंदौर से अन्य जिलों में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा तीन अधिकारियों को इंदौर में ही नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
चारों जोन में नए डीसीपी की नियुक्ति के साथ कमिश्नरी का चेहरा पूरी तरह बदल गया है। जोन-1 की कमान 2021 बैच के आईपीएस नरेंद्र रावत को सौंपी गई है, जो इससे पहले राज्यपाल परिसहाय के पद पर थे। जोन-2 में 2014 बैच के आईपीएस अमन सिंह राठौड़ को डीसीपी बनाया गया है, वे इससे पहले शिवपुरी के एसपी थे। जोन-3 में 2021 बैच के आईपीएस अभिषेक रंजन को जिम्मेदारी दी गई है, जो अभी उज्जैन में एएसपी के पद पर पदस्थ थे। वहीं जोन-4 में 2016 बैच के आईपीएस सुनील मेहता को डीसीपी बनाया गया है, जो पहले सिवनी के एसपी थे।
इंदौर में अन्य महत्वपूर्ण बदलावों की बात करें तो 2012 बैच के आईपीएस मयंक अवस्थी, जो अभी डीआईजी धार थे, उन्हें इंदौर में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। 2016 बैच के आईपीएस राजेंद्र कुमार वर्मा, जो पीटीसी इंदौर में एसपी थे, अब इंदौर के नए ग्रामीण एसपी होंगे। 2009 बैच के आईपीएस अमित सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर से डीआईजी विसबल इंदौर पद पर भेजा गया है। वहीं 2012 बैच के आईपीएस कुमार प्रतीक को डीसीपी जोन-2 इंदौर से डीआईजी नारकोटिक्स इंदौर बनाया गया है।
इंदौर से अन्य जिलों में भेजे गए अधिकारियों में 2020 बैच के आईपीएस आनंद कलादगी, जो डीसीपी जोन-4 थे, अब दमोह के एसपी बनाए गए हैं। इसी तरह 2020 बैच के आईपीएस कृष्ण लालचंदानी, जो डीसीपी जोन-1 थे, उन्हें सिवनी का एसपी बनाया गया है। 2016 बैच के आईपीएस प्रकाश परिहार, जो इंदौर में डीसीपी मुख्यालय थे, अब पांढुर्ना के एसपी होंगे। 2016 बैच के आईपीएस राजेश व्यास, जो डीसीपी आसूचना सुरक्षा के पद पर थे, उन्हें नीमच का एसपी बनाया गया है। वहीं 2013 बैच की आईपीएस यांगचेन डोलकर भूटिया, जो इंदौर की ग्रामीण एसपी थीं, उन्हें शिवपुरी का एसपी नियुक्त किया गया है।
इस बड़े फेरबदल के बाद इंदौर पुलिस कमिश्नरी की कार्यप्रणाली और प्राथमिकताओं में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अब नई टीम के सामने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ-साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर समन्वय स्थापित करने की चुनौती रहेगी।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!