वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल: 41 अफसरों को मिली पदोन्नति; 4 उपायुक्त बने अपर आयुक्त, 37 सहायक आयुक्तों को बनाया उपायुक्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश के वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य शासन ने विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश के आधार पर कुल 41 अधिकारियों को पदोन्नत किया है। इनमें 4 उपायुक्तों को अपर आयुक्त और 37 सहायक आयुक्तों को उपायुक्त के पद पर पदोन्नति दी गई है। वाणिज्यिक कर विभाग ने अगस्त 2026 में इस संबंध में दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं।
पदोन्नति के बाद अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं भी तय की गई हैं। इनमें इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, सतना, रीवा, छिंदवाड़ा, जबलपुर सहित प्रदेश के विभिन्न संभाग और कार्यालय शामिल हैं। आदेश के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों को अपने नए पद का कार्यभार वर्तमान पद के कार्यभार से तत्काल प्रभाव से ग्रहण करना होगा।
चार उपायुक्त बने अपर आयुक्त
पहले आदेश में चार उपायुक्तों को अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर के पद पर पदोन्नति दी गई है। इनमें सपन कुमार सोनटके, आरके शर्मा, मनोज कुमार चौबे और प्रदीप कुमार दुबे शामिल हैं।
सपन कुमार सोनटके को अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर, परिक्षेत्र जबलपुर की जिम्मेदारी दी गई है। आर.के. शर्मा को अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर, कार्यालय वाणिज्यिक कर आयुक्त, मुख्यालय इंदौर पदस्थ किया गया है। मनोज कुमार चौबे को भी अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर, मुख्यालय इंदौर में पदस्थ किया गया है, जबकि प्रदीप कुमार दुबे को अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर, परिक्षेत्र भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह पदोन्नतियां वर्ष 2025 की रिक्तियों के संदर्भ में की गई हैं और आदेश के मुताबिक फिलहाल स्थानापन्न रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।
37 सहायक आयुक्तों को मिला उपायुक्त पद
दूसरे आदेश में 37 सहायक आयुक्तों को उपायुक्त पद पर पदोन्नत किया गया है। इन अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग संभागों और विभागीय कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
पदोन्नत अधिकारियों में चंद्रशेखर चौहान को उपायुक्त वाणिज्यिक कर जबलपुर संभाग-2, आरके ठाकुर को उपायुक्त वाणिज्यिक कर अपील छिंदवाड़ा और गोपाल सिंह बैर को उपायुक्त वाणिज्यिक कर अपील जबलपुर पदस्थ किया गया है। मधुलिका सिंह को उपायुक्त वाणिज्यिक कर ग्वालियर संभाग-1 की जिम्मेदारी मिली है।
इसी तरह प्रीति श्रीवास्तव को उपायुक्त वाणिज्यिक कर, टैक्स ऑडिट विंग इंदौर-2, धर्मसिंह चौहान को उपायुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर संभाग-1 और दीपमाला ठाकुर को उपायुक्त वाणिज्यिक कर अपील उज्जैन पदस्थ किया गया है। राजेंद्र सिंह बरेस्केल को उपायुक्त वाणिज्यिक कर सागर संभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
इंदौर और भोपाल में भी कई अधिकारियों की नई पदस्थापना
पदोन्नति के बाद निनामा अल्कोनिया को उपायुक्त वाणिज्यिक कर एईडीबी इंदौर-बी, आभा जैन को उपायुक्त वाणिज्यिक कर टैक्स ऑडिट विंग जबलपुर और नीरज श्रीवास्तव को उपायुक्त वाणिज्यिक कर भोपाल संभाग-1 बनाया गया है।
संगीता सिंह को उपायुक्त वाणिज्यिक कर अपील ग्वालियर, रीता चतुर्वेदी को उपायुक्त वाणिज्यिक कर उज्जैन संभाग और अब्दुल श्रीवास्तव को उपायुक्त वाणिज्यिक कर कार्यालय वाणिज्यिक कर आयुक्त, मुख्यालय इंदौर पदस्थ किया गया है।
वहीं राखी रघुवंशी केसरी को उपायुक्त वाणिज्यिक कर अपील इंदौर-1, दीपक श्रीवास्तव को उपायुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर संभाग-2 और जलाल रावत को उपायुक्त वाणिज्यिक कर कार्यालय वाणिज्यिक कर आयुक्त, मुख्यालय इंदौर की जिम्मेदारी मिली है।
अन्य संभागों में भी बदली जिम्मेदारी
आदेश के मुताबिक अनुराग पाठक को उपायुक्त वाणिज्यिक कर कार्यालय वाणिज्यिक कर आयुक्त, मुख्यालय इंदौर, सोनाली जैन को उपायुक्त वाणिज्यिक कर अपील इंदौर-2 और सुनीता वर्मा को उपायुक्त वाणिज्यिक कर छिंदवाड़ा संभाग पदस्थ किया गया है।
अनुराग जैन को उपायुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर संभाग-3, अमृता जैन को उपायुक्त वाणिज्यिक कर टैक्स ऑडिट विंग भोपाल और अनुपमा शर्मा को उपायुक्त वाणिज्यिक कर टैक्स ऑडिट विंग ग्वालियर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा विनीता शर्मा को उपायुक्त वाणिज्यिक कर कार्यालय वाणिज्यिक कर आयुक्त, मुख्यालय इंदौर, योगेंद्र टेंभरे को उपायुक्त वाणिज्यिक कर एईडी भोपाल और याचना पाठक को उपायुक्त वाणिज्यिक कर एईडी जबलपुर पदस्थ किया गया है।
सतना, उज्जैन, भोपाल और अन्य संभाग भी शामिल
उमेश तिवारी को उपायुक्त वाणिज्यिक कर सतना संभाग, सीमा पांडे मिश्रा को उपायुक्त वाणिज्यिक कर भोपाल संभाग-2 और मिकी अग्रवाल को उपायुक्त वाणिज्यिक कर खंडवा संभाग बनाया गया है।
विजेंद्र कोरी को उपायुक्त वाणिज्यिक कर जबलपुर संभाग-1, मिथिलेश बामनकर को उपायुक्त वाणिज्यिक कर कार्यालय वाणिज्यिक कर आयुक्त, मुख्यालय इंदौर और राकेश कुमार सालवी को उपायुक्त वाणिज्यिक कर एईडी सतना की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं निशा चौहान को उपायुक्त वाणिज्यिक कर कार्यालय वाणिज्यिक कर आयुक्त, मुख्यालय इंदौर, प्रीति जोशी को उपायुक्त वाणिज्यिक कर एईडी इंदौर-1, दीप खरे को उपायुक्त वाणिज्यिक कर अपील सतना और प्रीति प्रभुलता पप्पा को उपायुक्त वाणिज्यिक कर अपील भोपाल पदस्थ किया गया है। हरिदास भालेराव को उपायुक्त वाणिज्यिक कर सागर वृत्त की जिम्मेदारी दी गई है।
संबंधित समाचार

दो हजार ट्रकों के थमे पहिए:4 लाख के जुर्माने के विरोध में हड़ताल; आज रात चक्का जाम की चेतावनी

मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े:कस्टमर ने फूड विभाग से की शिकायत; टीम ने लिए सैंपल

कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री:वर्चुअली हुए शामिल; महिला पार्षद पर टिप्पणी के बाद फिर चर्चा में

जिम से लौटते समय छात्र पर हमला:बेल्ट से पीटा; बचाने आए दोस्त को भी लात-घूंसे मारे, 3 को हिरासत में लिया

देखिए वीडियो:केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा; काले झंडे दिखाकर नारेबाजी, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, मंच से बोले- ‘हमें अपना काम करने दो’

आज नो कार डे:लोक परिवहन, साइकिल से अथवा पैदल चलने की लोगों से अपील

संध्या यादव मेरी बेटी जैसी:महिला पार्षद पर की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती:FIR छिपाने का आरोप; याचिका पर सुनवाई से तय होगी आगे की स्थिति

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बप्पा संग भक्ति का उत्सव:विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका

देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा:=व्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजकर तय होता था सौदा; 5 आरोपी गिरफ्तार

उद्यान की भूमि पर अवैध निर्माण:10 दिन में हटाने का आदेश

पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज:मुख्यमंत्री से मिले अधिकारी; बोले- लोकसेवकों के प्रति मर्यादा रखें जनप्रतिनिधि

70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया:ईडी की कार्रवाई; हैदराबाद-मंदसौर की 90 लाख की संपत्तियां कुर्क

TRAI का नया नियम:Jio-Airtel-Vi को लाने होंगे बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान; 28 नहीं देनी होगी 30 दिन की वैलिडिटी!

बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे:रहवासियों ने रोका तो कार लॉक कर बैठे रहे; पुलिस की सख्ती के बाद महिलाएं उतरीं

जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!