खबर
Top News

शिवाजी मार्केट के 120 दुकानदारों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत: छुट्टी के दिन विशेष बेंच ने सुनवाई कर रिमूवल पर लगाया स्टे; अपील के लिए मिला सात दिन का समय, तत्काल बेदखली की योजना पर विराम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 अप्रैल 2026, 7:30 pm
शेयर करें:
शिवाजी मार्केट के 120 दुकानदारों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के शिवाजी मार्केट के दुकानदारों को हटाने की नगर निगम की मुहिम को हाई कोर्ट ने फिलहाल रोक दिया है। रविवार की छुट्टी होने के बावजूद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष बेंच का गठन किया गया, जहां जस्टिस प्रणय वर्मा ने दुकानदारों के पक्ष में सुनवाई करते हुए रिमूवल कार्रवाई पर स्टे जारी कर दिया।

न्यायालय ने दुकानदारों को अपनी बात रखने और अपील दायर करने के लिए सात दिनों का समय दिया है, जिससे निगम की तत्काल बेदखली की योजना पर विराम लग गया है। गौरतलब है कि नगर निगम ने एनजीटी के आदेश और कान्ह नदी की सफाई का हवाला देते हुए 22 अप्रैल को नोटिस जारी किया था, जिसमें तीन दिन के भीतर दुकानें खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया था। इसके विरोध में दुकानदारों ने अधिवक्ता मनीष यादव के माध्यम से याचिका लगाई थी, जिसमें दलील दी गई कि प्रशासन उन्हें कानूनी अपील का पर्याप्त मौका नहीं दे रहा है। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद सियासी सरगर्मी भी तेज हो गई है।

निगम प्रशासन पर तानाशाही का आरोप- एक ओर नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कार्यकर्ताओं के साथ बाजार पहुंचकर धरने पर बैठते हुए इसे छोटे व्यापारियों की जीत बताया और निगम प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया।

दूसरी जगह दुकानें आवंटित
वहीं दूसरी ओर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्पष्ट किया कि कोर्ट ने केवल अपील के लिए समय दिया है, कार्रवाई पूरी तरह निरस्त नहीं हुई है। महापौर के अनुसार सभी 120 दुकानदारों को पहले ही दूसरी जगह दुकानें आवंटित की जा चुकी हैं और निगम कानून के दायरे में रहकर शहर विकास का कार्य जारी रखेगा। फिलहाल कोर्ट के आदेश के बाद आगामी रविवार तक प्रशासन कोई भी बलपूर्वक कार्रवाई नहीं कर सकेगा, जिससे सैकड़ों परिवारों को अस्थाई तौर पर बड़ी राहत मिली है।

संबंधित समाचार

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट
Top News

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

10 minutes ago
ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट
Top News

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

24 minutes ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

32 minutes ago
देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति
Top News

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

about 1 hour ago
शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 18 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 18 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 18 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 19 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 19 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 19 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 19 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 19 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 19 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 19 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 19 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 19 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 19 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 19 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 19 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!