नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्मैक के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार; घेराबंदी कर पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गुना।
फतेहगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को 15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी के कब्जे से करीब 1.50 लाख रुपए कीमत की स्मैक और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
विशेष अभियान चलाया जा रहा
पुलिस के अनुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत फतेहगढ़ थाना पुलिस ने कोहन रोड स्थित नदी के पास वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की।
पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी
वाहन चेकिंग के दौरान राजस्थान की ओर से आ रही एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रोकने का संकेत दिया गया। पुलिस के मुताबिक चालक ने रुकने के बजाय अचानक बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की।
घेराबंदी कर पकड़ा
संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बालकिशन पुत्र कन्हैयालाल मीना (40 वर्ष) निवासी ग्राम निवेरी, थाना फतेहगढ़ बताया।
तलाशी में मिली स्मैक
पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई। जब्त स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई, जिसकी कीमत लगभग 70 हजार रुपए आंकी गई है। इस तरह पुलिस ने कुल 2.20 लाख रुपए मूल्य का माल जब्त किया है।
पहले से दर्ज हैं मामले
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में फतेहगढ़ थाने में आबकारी अधिनियम और गुना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।
नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी स्मैक कहां से लेकर आया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाने वाला था। तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!