नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.29 करोड़ की ब्राउन शुगर की जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाणगंगा थाना क्षेत्र से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 129 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 29 लाख रुपए बताई जा रही है।
दो तस्कर गिरफ्तार
डीसीपी राकेश व्यास के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम सोनी और अभिषेक सिंह तोमर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से ब्राउन शुगर की करीब 70 पुड़िया जब्त की हैं, जिन्हें शहर में बेचने की तैयारी थी।
आरोपियों से पूछताछ जारी
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मादक पदार्थ राजस्थान से लाकर इंदौर और आसपास के इलाकों में सप्लाई करने वाले थे। पुलिस को शक है कि यह मामला किसी बड़े संगठित ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
47 पेटी शराब जब्त
वहीं दूसरी ओर, राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने भी एक अलग कार्रवाई में एक कार (MP09-WA-6003) को रोककर जांच की, जिसमें से करीब 47 पेटी शराब जब्त की गई। कार किसकी है और शराब किस ठेकेदार की थी, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

बेहतरीन काम करने वाले पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान:इन्होंने हासिल किया पहला स्थान

TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च:सिंगल चार्ज में मिलेगी इतनी रेंज; USB Type-C सहित मिलेंगे ये फीचर्स, कीमत भी है बेहद कम

रेस्ट हाउस में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत:तीन बहनें; भाई और 15 साल का भांजा, आर्थिक तंगी की आशंका

सिंधिया संपत्ति विवाद में नया मोड़:प्रतिमा देवी पहली बार कोर्ट पहुंचीं; वसीयत और नोटिस के पते पर उठाए सवाल

इस कॉलोनी की विकास अनुमति निरस्त:भूखंडों की खरीद-बिक्री पर भी रोक; हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन की कार्रवाई

बस किराए के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन:सैकड़ों विद्यार्थी बस स्टैंड पर जुटे; प्रशासन और ऑपरेटरों के खिलाफ की नारेबाजी

कलेक्ट्रेट में युवक ने खाया जहर:बोला- सूदखोर कर रहा जमीन पर कब्जे की कोशिश; दे रहा जान से मारने की धमकी

भाजपा नेता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; बेटी की लव मैरिज से तनाव में थे, शव देखकर रोता रहा बेटा

फर्जी सिम गिरोह का खुलासा:एक्टिवेट कर साइबर ठगों को बेचते थे; दो आरोपी गिरफ्तार

शहर आगमन पर इन नेताओं का जोरदार स्वागत:7 जगह कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान; पुष्पमालाओं और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया

कंपनी के नाम पर नकली कपड़ों का खेल:सैकड़ों पीस जब्त; दुकानदार और सप्लायर पर कॉपीराइट एक्ट में केस

मां ने की बेटे की हत्या:प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट; घर में मिला युवक का शव

ऑनलाइन धतूरा बेचने पर बड़ा एक्शन:इस राज्य सरकार ने इन कंपनियों के फूड लाइसेंस किए निलंबित

देखिये वीडियो, अवैध शराब बिक्री का आरोप:रेलवे ट्रैक के पास भीड़ का वीडियो आया सामने; कार्रवाई की मांग

चलती यात्री बस बनी आग का गोला:खिड़कियां तोड़कर निकले यात्री, चालक भागा

इनके खिलाफ संतों की बैठक पुलिस ने रोकी:आश्रम में ताला लगाने का आरोप; लगाए ‘चंदा चोरों, अयोध्या छोड़ो’ के नारे

प्रदोष महापर्व पर महाप्रसादी:मां अहिल्या की नगरी में कोई नहीं सोता भूखा

ब्रिज पर तीन तरफ से वाहन फंसे:बारिश के बीच लगा लंबा जाम; ट्रैफिक पुलिस नदारद

कपड़े की दुकान और बेकरी में भीषण आग:लाखों का सामान जलकर राख; फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में काबू पाया

युवती से छेड़छाड़:विरोध पर परिवार को पीटा; सगाई से नाराज युवक साथियों के साथ घर पहुंचा, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!