पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; बिना नंबर की बाइक से कर रहा था सप्लाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गुना।
बमोरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4 किलो 59 ग्राम अवैध गांजा और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
स्कूल के सामने गांजा तस्कर गिरफ्तार
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने सीएम राइज स्कूल के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर वाहनों और संदिग्ध लोगों की चेकिंग शुरू की।
बाइक को रोककर पूछताछ की गई
इसी दौरान बागेरी की तरफ से आ रही लाल-काले रंग की हीरो HF डीलक्स बाइक को रोककर पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम बालस्वरूप किरार निवासी ग्राम परांठ बताया।
थैले के अंदर प्लास्टिक टेप से लिपटे तीन पैकेट मिले
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी घबराने लगा, जिसके बाद बाइक पर बंधे थैले की तलाशी ली गई। थैले के अंदर प्लास्टिक टेप से लिपटे तीन पैकेट मिले। जांच में इनमें कुल 4.059 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
बाइक को भी मौके पर जब्त कर लिया
पुलिस ने आरोपी के पास मौजूद बिना नंबर की बाइक को भी मौके पर जब्त कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा रूठियाई क्षेत्र से एक अज्ञात व्यक्ति से करीब 80 हजार रुपए में खरीदकर लाया था और उसे अधिक कीमत में बेचने की तैयारी में था।
मामला दर्ज किया गिरफ्तार
बमोरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस गांजा सप्लाई नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!