नगर निगम की बड़ी लापरवाही: 19 हजार लोगों की सेहत से खिलवाड़; पानी की टंकी में मिला मरा हुआ सांप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
नगर निगम की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक 10 के घासमंडी–मिर्जापुर मस्जिद क्षेत्र की पानी की टंकी में मरा हुआ सांप मिलने से हड़कंप मच गया। इस टंकी से करीब 19 हजार लोगों को पानी की सप्लाई होती है, जो पिछले कई दिनों से इसी दूषित पानी का उपयोग कर रहे थे।
सफाई न होने से बिगड़े हालात
स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि टंकी की लंबे समय से सफाई नहीं की गई थी, जिससे उसमें गंदगी जमा हो गई। इसी लापरवाही के कारण टंकी के अंदर मरा हुआ सांप पाया गया। लोगों का कहना है कि वे अनजाने में दूषित पानी पीते रहे, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।
वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो रविवार को सामने आया, जिसमें एक युवक लकड़ी के सहारे टंकी से मरा हुआ सांप बाहर निकालता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार की है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से तत्काल कोई स्पष्ट कार्रवाई नजर नहीं आई।
जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल
घटना के बाद भी नगर निगम अधिकारियों की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। क्षेत्रीय लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन उनका आरोप है कि अधिकारियों द्वारा समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है।
पार्षद को नहीं थी जानकारी
वार्ड 10 के पार्षद शकील मंसूरी ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन पर हमला हुआ था, जिसके चलते वे अस्पताल में भर्ती हैं और फिलहाल क्षेत्रीय गतिविधियों से दूर हैं।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
यह पहली बार नहीं है जब पानी की टंकी की सफाई को लेकर सवाल उठे हैं। दो महीने पहले मानपुर क्षेत्र में भी पानी की टंकी में कई मरी हुई छिपकलियां मिलने का मामला सामने आया था, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए थे।
लोगों की चेतावनी
क्षेत्रवासियों ने टंकी की तत्काल सफाई, पानी की गुणवत्ता की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने साफ कहा है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!