निगम के रिकॉर्ड में बड़ा फर्जीवाड़ा: कूटरचित दस्तावेजों से संपत्ति हड़पने का किया खेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

भू-माफिया और अधिकारियों की मिलीभगत से खुला फेक खाता, महीनों बाद भी कार्रवाई ठंडे बस्ते में
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर पालिक निगम के राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भागीरथपुरा क्षेत्र में स्थित मकान नंबर 586 को हड़पने के लिए भू-माफियाओं और निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से हुए बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा महीनों पहले हो चुका है, लेकिन प्रशासनिक सुस्ती के कारण अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
मुख्य सूत्रधार भू-माफिया चंद्रप्रकाश- शिकायतकर्ता ललित उर्फ गोलू कश्यप ने बताया कि उनके दादा दिवंगत दादूराम कश्यप द्वारा वर्ष 1988 में क्रय किए गए मकान को हड़पने के लिए शातिर भू-माफियाओं ने तत्कालीन राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेजों के जरिये मकान नंबर 586/1 के नाम से एक फर्जी संपत्ति कर खाता खुलवा लिया है, जिसका धरातल पर कोई अस्तित्व ही नहीं है।
इस पूरे फर्जीवाड़े का मुख्य सूत्रधार भू-माफिया चंद्रप्रकाश उर्फ हज्जन कश्यप है। चंद्रप्रकाश का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद लंबा है और उस पर नौ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इसमें हीरा नगर थाने का वह चर्चित मामला भी शामिल है, जिसमें उसने सरकारी आईटीआई की आठ एकड़ बेशकीमती जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध कॉलोनी काटी थी।
इसके लिए उसे पांच साल की जेल की सजा भी हो चुकी है।
अब यही माफिया अपने सहयोगियों सनी कश्यप, छोटेलाल, ईश्वर लाल और गोविंद के साथ मिलकर कश्यप परिवार की संपत्ति को हड़पने के लिए सक्रिय है।
पीड़ित परिवार को मिल रही धमकियां- आरोपियों का हौसला इतना बुलंद है कि वे लगातार पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। मौके पर किए गए पंचनामे में भी ललित कश्यप का कब्जा पाया गया है।
पीड़ित परिवार ने अब निगम प्रशासन और पुलिस से तत्काल प्रभाव से इन भू-माफियाओं और इसमें शामिल भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
न आरोपियों पर एफआईआर, न अधिकारियों पर कार्रवाई
इस षड्यंत्र में तत्कालीन प्र. सहा. राजस्व अधिकारी (जोन क्रमांक 03) जितेंद्र पांडे के साथ-साथ निगम के राजस्व एवं जोन के भवन अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध है।
आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर बिना किसी भौतिक सत्यापन या वैध दस्तावेजों के खाता क्रमांक 1000908320 जारी कर दिया गया।
विभागीय जांच में भी यह खाता पूरी तरह फर्जी पाया गया, जिसके बाद इस फर्जीवाड़े को रोकने के लिए विभाग को आधिकारिक प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी थी, लेकिन महीनों का समय बीत जाने के बाद भी न तो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज हुई और न ही जिम्मेदार अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की गई।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!