खबर
Top News

ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में बड़ा मंथन: इंदिरा साहनी फैसले; 50% सीमा और जाति व्यवस्था पर हुई अहम बहस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 जुलाई 2026, 6:29 pm
शेयर करें:
ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में बड़ा मंथन

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्यप्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट में गुरुवार को हुई सुनवाई कई अहम संवैधानिक सवालों के केंद्र में रही। सुनवाई के दौरान ओबीसी पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के चर्चित इंदिरा साहनी फैसले, 50 प्रतिशत आरक्षण सीमा, क्वांटिफिएबल डेटा और भारतीय समाज की जातिगत व्यवस्था पर विस्तृत तर्क रखे। मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे होगी।

क्या है पूरा मामला?
मध्यप्रदेश में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का मामला लंबे समय से हाईकोर्ट में विचाराधीन है। कुछ याचिकाकर्ता 27 प्रतिशत आरक्षण का विरोध कर रहे हैं, जबकि ओबीसी पक्ष का कहना है कि उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण तय किया जाना चाहिए। फिलहाल कोर्ट में 50 प्रतिशत आरक्षण सीमा, संविधान की व्याख्या और प्रतिनिधित्व के सिद्धांत पर बहस जारी है।

इंदिरा साहनी फैसले पर उठाए सवाल
जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस विनय सराफ की विशेष खंडपीठ के समक्ष ओबीसी पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विनायक प्रसाद शाह ने दलील दी कि इंदिरा साहनी का फैसला संविधान नहीं है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का कार्य कानून की व्याख्या करना है, नया कानून बनाना नहीं।

उन्होंने कोर्ट से आग्रह किया कि मामले का निर्णय संविधान और विधिक प्रावधानों के आधार पर किया जाए, न कि केवल न्यायिक टिप्पणियों के आधार पर। इसी संदर्भ में 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा पर भी सवाल उठाए गए।

आबादी के अनुपात में आरक्षण की मांग दोहराई
ओबीसी पक्ष ने कोर्ट में कहा कि संविधान में जहां-जहां प्रतिनिधित्व की व्यवस्था की गई है, वहां जनसंख्या को आधार माना गया है। राष्ट्रपति चुनाव, लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकायों के उदाहरण देते हुए अधिवक्ता ने तर्क दिया कि अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) को भी आबादी के अनुपात में आरक्षण मिला है, इसलिए ओबीसी के साथ भी यही सिद्धांत अपनाया जाना चाहिए।

उनका कहना था कि मौजूदा 27 प्रतिशत आरक्षण ओबीसी की वास्तविक जनसंख्या के अनुरूप नहीं है।

क्वांटिफिएबल डेटा पर भी हुई बहस
सुनवाई के दौरान क्वांटिफिएबल डेटा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। ओबीसी पक्ष ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यह जरूर बताया है कि किन आधारों पर गणना नहीं होगी, लेकिन प्रतिनिधित्व तय करने का स्पष्ट तरीका किसी फैसले में निर्धारित नहीं किया गया है। ऐसे में राज्यों के सामने व्यावहारिक कठिनाइयां पैदा होती हैं और इस विषय पर स्पष्ट कानूनी व्याख्या की आवश्यकता है।

ऋग्वेद और मानव धर्मशास्त्र का भी हुआ उल्लेख
बहस के दौरान भारतीय समाज की जातिगत व्यवस्था के ऐतिहासिक पहलुओं का भी उल्लेख किया गया। ओबीसी पक्ष ने कोर्ट के समक्ष कहा कि ऋग्वेद के कुछ संदर्भों से जाति व्यवस्था की शुरुआत मानी जाती है और बाद में मानव धर्मशास्त्र के आधार पर समाज में जातिगत विभाजन मजबूत हुआ। इसी ऐतिहासिक सामाजिक असमानता को दूर करने के लिए संविधान में आरक्षण की व्यवस्था की गई।

अधिवक्ता ने कहा कि आरक्षण केवल सामाजिक कल्याण की योजना नहीं, बल्कि शासन और प्रशासन में सभी वर्गों की समान भागीदारी सुनिश्चित करने का संवैधानिक माध्यम है।

तय समय के बाद भी चलती रही सुनवाई
मामले की सुनवाई शाम 4:30 बजे तक निर्धारित थी, लेकिन कोर्ट ने अतिरिक्त समय देते हुए करीब आधे घंटे तक बहस सुनी। ओबीसी पक्ष ने कहा कि अभी कई महत्वपूर्ण कानूनी पहलुओं पर उनके तर्क शेष हैं, जिन्हें अगली सुनवाई में रखा जाएगा।

सरकार की दलील अभी बाकी
पहले कार्यक्रम के अनुसार राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता के.एम. नटराजन को गुरुवार और शुक्रवार को पक्ष रखना था, लेकिन अन्य याचिकाकर्ताओं की बहस पूरी नहीं हो सकी। अब हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि पहले सभी पक्ष अपनी दलीलें पूरी करेंगे, उसके बाद राज्य सरकार अपना पक्ष रखेगी।

अगली सुनवाई 30 जुलाई को
हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे निर्धारित की है। माना जा रहा है कि आने वाली सुनवाई में सरकार की दलीलों के बाद इस बहुचर्चित मामले में बहस निर्णायक चरण की ओर बढ़ सकती है।

संबंधित समाचार

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

10 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

15 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

23 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

31 minutes ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

34 minutes ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

42 minutes ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 19 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 19 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 19 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!