बड़ा हादसा टला: चलती बस का टायर फटते ही लगी आग; यात्रियों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
हाईवे पर रविवार सुबह चलती वीडियो कोच बस का टायर फटने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। घटना सुबह करीब 5 बजे झांसी रोड थाना गेट के सामने हुई।
यात्री गहरी नींद में थे
उस समय बस में सवार अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, लेकिन पुलिस की तत्परता और यात्रियों की समझदारी से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
यात्रियों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान
बस से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत सक्रिय हो गए। उन्होंने बिना समय गंवाए बस के कांच तोड़े और अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
कई यात्रियों ने भी स्थिति की गंभीरता को समझते हुए खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।
बागेश्वर धाम जा रही थी बस
जानकारी के अनुसार, बस (NL07 B-0899) राजस्थान के जयपुर से बागेश्वर धाम (छतरपुर) जा रही थी। शनिवार रात करीब 9 बजे रवाना हुई इस बस में सवार कुछ यात्री रविवार सुबह नाका चंद्रवदनी पर उतर गए थे।
अचानक टायर फट गया
इसके बाद बस जैसे ही करीब 200 मीटर आगे बढ़ी, अचानक टायर फट गया और उसमें आग लग गई। उस वक्त बस में 16 यात्री मौजूद थे।
बदबू और धुआं महसूस होने लगा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे से कुछ मिनट पहले ही बस के भीतर हल्की बदबू और धुआं महसूस होने लगा था। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आग तेजी से फैल गई।
बस पूरी तरह जल गई
उसी दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सतर्क किया, जिससे समय रहते सभी बाहर निकल सके। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।
हाईवे पर लंबा जाम लग गया
हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पहले से पाइपलाइन कार्य के चलते सड़क संकरी होने से स्थिति और बिगड़ गई। पुलिस ने पहले यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और फिर यातायात व्यवस्था संभालते हुए जाम खुलवाया।
जांच जारी
बस चालक संजय सिंह, सहायक चालक बृजेश सिकरवार और हेल्पर अजय कुमार ने घटना की जानकारी बस मालिक को दे दी है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!