कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: वाहन खरीदने वालों के लिए खुशखबरी; मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट, शिक्षकों को दी बड़ी सौगात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने राज्य हित में कई बड़े फैसले लिए हैं, जिसमें किसानों, शिक्षकों, आम नागरिकों और शहरी विकास से जुड़े अहम निर्णयों को मंजूरी दी गई है।
वाहन मेले में मिलेगी 50% की छूट
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर और उज्जैन में आयोजित होने वाले वाहन मेले में आम जनता को बड़ी राहत दी गई है। आरटीओ फीस में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इससे नए वाहन खरीदने वालों को सीधा आर्थिक लाभ होगा।
सिंचाई परियोजनाओं को मिली करोड़ों की मंजूरी
कैबिनेट बैठक में कृषि और सिंचाई क्षेत्र को मजबूत करने के लिए बड़े फैसले लिए गए है। राजगढ़ जिले की सहारनपुर तहसील की सिंचाई परियोजना के लिए 600 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए है। 11,022 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा मिलेगी।
सुल्तानपुर सिंचाई परियोजना को 115 करोड़ रुपए की प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। इससे 5,700 हेक्टेयर क्षेत्र होगा लाभान्वित होगा। बरेली क्षेत्र में 386 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इससे करीब 20,000 किसानों को सीधा फायदा मिलेगा।
सोलर नीति और आबकारी नीति को हरी झंडी
राज्य मंत्रिमंडल ने मध्यप्रदेश सोलर नीति को भी मंजूरी दे दी है। 4 घंटे के लिए 300 मेगावाट। 6 घंटे की अतिरिक्त योजना को स्वीकृति दी गई है। लोएस्ट टैरिफ पर बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य।
इसके साथ ही आबकारी नीति को भी कैबिनेट की मंजूरी मिली। रामशरण गौतम (एएसआई) को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने का निर्णय भी लिया गया।
शिक्षकों को बड़ी सौगात
कैबिनेट बैठक में शिक्षकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। शिक्षकों का क्रमोन्नति (प्रमोशन) किया जाएगा। इस फैसले से सवा तीन लाख से अधिक शिक्षक लाभान्वित होंगे। 3,000 से 5,000 रुपये प्रति माह तक वेतन लाभ मिलेगा।
अमृत योजना के लिए 5,000 करोड़ का बजट
शहरी विकास को गति देने के लिए अमृत योजना के तहत 5,000 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर सीवेज सिस्टम, पाइपलाइन और जल आपूर्ति परियोजनाओं पर खर्च करेंगी।
ई-कैबिनेट की ऐतिहासिक शुरुआत
इस कैबिनेट बैठक की एक खास बात यह भी रही कि ई-कैबिनेट प्रणाली की शुरुआत की गई। मंत्रियों को अब कागज पलटने की जरूरत नहीं पड़ी। सभी सदस्य कैबिनेट के एजेंडे को अपनी स्क्रीन पर देख रहे थे।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!