खबर
Top News

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: सर्दी-जुकाम की दो दवाओं का कॉम्बिनेशन बैन: 4 साल से कम उम्र में इस्तेमाल पर रोक, पैकेट पर चेतावनी लिखना अनिवार्य

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 अगस्त 2026, 3:58 pm
शेयर करें:
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
केंद्र सरकार ने छोटे बच्चों को सर्दी-जुकाम की दवाओं से होने वाले संभावित जोखिम को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है।

सरकार ने क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड के कॉम्बिनेशन से बनी सभी फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं का 4 साल से कम उम्र के बच्चों में इस्तेमाल प्रतिबंधित कर दिया है।

सरकार ने दवा कंपनियों को इन दवाओं के पैकेट, पैकेज के अंदर दी जाने वाली जानकारी और प्रचार सामग्री पर स्पष्ट चेतावनी लिखने का निर्देश दिया है।

चेतावनी में साफ तौर पर लिखा होना चाहिए कि 4 साल से कम उम्र के बच्चों में इस दवा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

एक्सपर्ट कमेटी और DTAB की सिफारिश के बाद फैसला
सरकार का यह फैसला विशेषज्ञ समिति और ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) की सिफारिशों के बाद लिया गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड के कॉम्बिनेशन से छोटे बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी जोखिम पैदा हो सकते हैं।

वहीं, इस आयु वर्ग के लिए सर्दी-जुकाम के उपचार के दूसरे सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं। यह कॉम्बिनेशन आमतौर पर सर्दी-जुकाम, नाक बहने और नाक बंद होने जैसी समस्याओं के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं में पाया जाता है।

पहले कुछ FDC दवाओं पर लगी थी चेतावनी
सरकार ने 15 अप्रैल 2025 को जारी अधिसूचना में कुछ FDC दवाओं के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी जारी की थी।

अब इस व्यवस्था का दायरा बढ़ाते हुए क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड के कॉम्बिनेशन से बनी सभी FDC दवाओं को 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रतिबंधित किया गया है। यह आदेश ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 26A के तहत जारी किया गया है।

क्या होती है FDC दवा?
FDC यानी Fixed Dose Combination ऐसी दवा होती है, जिसमें दो या उससे अधिक सक्रिय दवा घटकों को एक ही दवा में निश्चित मात्रा में मिलाया जाता है। इस तरह की दवाएं टैबलेट, कैप्सूल, सिरप या अन्य रूपों में उपलब्ध हो सकती हैं।

2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप देने पर भी चेतावनी
बच्चों में सर्दी-खांसी की दवाओं को लेकर सरकार पहले भी एडवाइजरी जारी कर चुकी है। 3 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप देने को लेकर चेतावनी जारी की थी।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप के इस्तेमाल के बाद 11 बच्चों की मौत की खबरों के बीच यह एडवाइजरी जारी की गई थी।

मंत्रालय ने कहा था कि सामान्य तौर पर 5 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप नहीं दिया जाना चाहिए।

इससे अधिक उम्र के बच्चों में भी ऐसी दवाओं का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह और सावधानी के साथ किया जाना चाहिए।

बच्चों को दवा देने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी
विशेषज्ञों की सलाह है कि छोटे बच्चों में सर्दी, खांसी या नाक बंद होने की स्थिति में बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी कॉम्बिनेशन दवा नहीं दी जानी चाहिए।

खासकर 4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए दवा का इस्तेमाल करने से पहले उसकी संरचना और उम्र संबंधी चेतावनी जरूर जांचनी चाहिए।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

31 minutes ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 1 hour ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 1 hour ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 2 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 2 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 2 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 2 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 2 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 2 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 2 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 2 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 2 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 3 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 3 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 3 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 3 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 3 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!