शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य: ढाई लाख का जुर्माना ठोंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

स्वच्छता नियमों के उल्लंघन और कचरा प्रबंधन में लापरवाही पर निगम की कार्रवाई
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बायपास स्थित शेरेटन होटल में गीले कचरे के निपटान में घोर लापरवाही सामने आने पर नगर निगम ने कड़ा एक्शन लिया है। नियम-कायदों को ठेंगा दिखाने और कचरा प्रबंधन में धांधली पर नगर निगम की टीम ने होटल पर ढाई लाख रुपए का स्पॉट फाइन लगाया है। बड़े नाम और अच्छी सर्विस का दावा करने वाले इस प्रतिष्ठान की यह हकीकत शहर की स्वच्छता साख को धूमिल करने वाली है।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम के तहत व्यावसायिक परिसरों के लिए गीले कचरे का उचित निष्पादन अनिवार्य है। हालांकि, शेरेटन होटल में व्यवस्था को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया था। परिसर में गीले कचरे से खाद बनाने वाली ओडब्ल्यूसी मशीन केवल दिखावे के लिए रखी गई थी और उससे खाद बनाने का काम ठप पड़ा था।
होटल से निकलने वाले जैविक कचरे को गैर जिम्मेदाराना तरीके से ठिकाने लगाया जा रहा था। भारी-भरकम शुल्क वसूलने वाले इस प्रतिष्ठान की यह अनदेखी और बदहाली इसकी साख पर गहरा कलंक है।
इंदौर की स्वच्छता छवि को नुकसान पहुंचाने वाली इस लापरवाही पर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया। निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के मार्गदर्शन और अपर आयुक्त प्रखर सिंह के निर्देशों पर टीम ने बायपास स्थित परिसर का निरीक्षण किया।
मौके पर गीले कचरे के निपटान में गंभीर अनियमितता मिलने पर अधिकारियों ने तुरंत 2.50 लाख रुपए की चालानी कार्रवाई की। इस दंडात्मक कार्रवाई में विकास कुमार मिश्रा सीएसआई एवं अनिकेत सिंह और पीयूष सेंगर, एआरओ सलमान खान, एवं बुक सुपरवाइजर फरहान हुसैन शामिल रहे।
स्वच्छता में देशभर में मिसाल कायम करने वाले इंदौर शहर में इतने बड़े प्रतिष्ठान द्वारा इस तरह कचरा प्रबंधन में लापरवाही बरतना शर्मनाक मामला है। ऊंची इमारतों की आड़ में पर्यावरण और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले इस रवैये ने होटल प्रबंधन के दावों का खुलासा कर दिया है। नगर निगम की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
संबंधित समाचार

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!