खबर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर: मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अक्टूबर 2026, 5:54 pm
शेयर करें:
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे पर उन्हेल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने आगे चल रही दो अर्टिगा कारों को टक्कर मार दी। हादसा नागझिरी-नागदा रोड पर सांई कृपा ढाबे के पास हुआ।

एंबुलेंस सड़क से उतरकर नीचे चली गई
टक्कर के बाद एंबुलेंस सड़क से उतरकर नीचे चली गई। हादसे में एक कार चालक को चोट आई, जबकि दोनों कारों को काफी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया।

पहले आगे की कार, फिर पीछे चल रही अर्टिगा को मारी टक्कर
उन्हेल पुलिस के मुताबिक, नागदा की दयानंद कॉलोनी निवासी दीपक चौहान अर्टिगा कार से इंदौर जा रहे थे। उनके आगे एक और अर्टिगा कार चल रही थी।

सुबह करीब 10 बजे सांई कृपा ढाबे के पास उज्जैन की ओर से आ रही एंबुलेंस ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पहले आगे चल रही कार को टक्कर मारी। इसके बाद एंबुलेंस पीछे चल रही दीपक की कार से भी जा भिड़ी।

एंबुलेंस में नहीं था कोई मरीज
हादसे के वक्त एंबुलेंस में कोई मरीज मौजूद नहीं था। टक्कर में दीपक की दाहिनी कलाई में चोट आई। उनकी कार के ड्राइवर साइड के दोनों गेट, रियर व्यू मिरर, डिक्की, टायर और पीछे का कांच क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दूसरी अर्टिगा के गेट, टायर और चेसिस को नुकसान पहुंचा।

चालक की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। उन्हेल पुलिस ने शिकायत के आधार पर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब फरार चालक की तलाश के साथ हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

20 minutes ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

34 minutes ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 1 hour ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 1 hour ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 2 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 2 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 2 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 2 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 2 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 2 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 2 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 2 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 2 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 3 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 3 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 3 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 3 hours ago
देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश
Top News

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!