अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित: कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिसिंग में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का मंगलवार को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सम्मान किया।
19 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम में अनंत चतुर्दशी चल समारोह में बेहतर ड्यूटी निभाने सहित अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 19 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने और अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से यह साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम शुरू किया गया है।
अनंत चतुर्दशी में बेहतर ड्यूटी के लिए सम्मान
अनंत चतुर्दशी चल समारोह के दौरान सराहनीय कर्तव्य निभाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
इनमें अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेन्द्र सिंह, निरीक्षक रवीन्द्र पाराशर सहित सेंट्रल कोतवाली, एमजी रोड, पंढरीनाथ और सराफा थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
इन पुलिसकर्मियों ने चल समारोह के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
ई-साक्ष्य और साइबर कार्य में भी बेहतर प्रदर्शन
थाना तेजाजी नगर के निरीक्षक देवेंद्र मरकाम, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह परिहार, आरक्षक दीपेंद्र राणा और प्रदीप रावत को ई-साक्ष्य से संबंधित बेहतर कार्रवाई के लिए सम्मानित किया गया।
वहीं थाना परदेशीपुरा के उपनिरीक्षक दीपक जामोद को स्पेशल क्राइम यूनिट (SCU) और साइबर हेल्प डेस्क से जुड़े कार्यों में बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कार मिला।
CCTNS और CM हेल्पलाइन में भी सराहनीय काम
थाना परदेशीपुरा के आरक्षक भानूप्रताप सिंह और मुकेश गुर्जर को CCTNS से जुड़े कार्यों में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
आरक्षक इंसार अली को CM हेल्पलाइन की शिकायतों के प्रभावी निराकरण और आरक्षक शिवेंद्र तिवारी को साइबर हेल्प डेस्क से जुड़े कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार दिया गया।
अगस्त की मूल्यांकन प्रणाली में ACP परदेशीपुरा और चंदन नगर थाना अव्वल
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की मूल्यांकन प्रणाली में विभिन्न मानकों पर बेहतर प्रदर्शन करने पर अगस्त महीने में ACP परदेशीपुरा को प्रथम स्थान मिला। वहीं थाना चंदन नगर ने भी अपनी श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया।
इसके लिए पुलिस आयुक्त ने ACP परदेशीपुरा हिमानी मिश्रा और थाना प्रभारी चंदन नगर तिलक करोले को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। थाना चंदन नगर के आरक्षक अरुण जाट और महिला आरक्षक पिंकी डाबर को भी बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
पुलिस कमिश्नर ने बढ़ाया हौसला
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी लगन और जिम्मेदारी के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने भी सम्मानित पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई

नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक:इस वजह से उठाया ये कदम

वोट चोरी का आरोप:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका

कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम:पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया

खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा:पांच दिन के रिमांड में भी पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट:25 लाख के चेक ने बढ़ाई मुश्किलें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!